फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Airlines will not be able to charge arbitrary airfare Dehradun Airport IndiGo crisis read All Updates in hindi

Uttarakhand: मनमाना हवाई किराया नहीं वसूल सकेंगी विमानन कंपनी, मंत्रालय ने किए आदेश जारी, ये शर्तें लागू

Sun, 07 Dec 2025 06:16 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट (ऋषिकेश)
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट (ऋषिकेश) Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 07 Dec 2025 06:16 PM IST
सार

 विमानन कंपनी मनमाना हवाई किराया नहीं वसूल सकेंगी। किराये के संबध में शर्तें बताई गई हैं।

विज्ञापन
Airlines will not be able to charge arbitrary airfare Dehradun Airport IndiGo crisis read All Updates in hindi
देहरादून एयरपोर्ट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

क्रू मेंबर्स की कमी से जूझ रही इंडिगो की उड़ानें प्रभावित होने के बाद दूसरी विमानन कंपनियों ने अपने हवाई किराये में बढ़ोतरी कर दी है। जिस पर लगाम लगाने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने आदेश जारी किए हैं। आदेश जारी होने के बाद कोई भी कंपनी निर्धारित किराये से अधिक किराया नहीं वसूल सकेगी।

विज्ञापन

पांच सौ किलोमीटर की दूरी तक 7500 रुपये, 500-1000 किमी तक 12000 रुपये, 1000-1500 किमी तक 15000 रुपये और 15000 किमी से अधिक दूरी के अधिकतम 18000 तक ही लिए जा सकेंगे। इस किराया सीमा में लागू यूडीएफ, पीएसएफ और कर शामिल नहीं हैं। ये किराया सीमाएं बिजनेस क्लास और आरसीएस उड़ानों पर भी लागू नहीं हैं।

विज्ञापन

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: युवा वैज्ञानिक के माथे से आठ साल बाद मिटा देशद्रोह का कलंक, मां और पत्नी ने काटी अघोषित जेल

विज्ञापन
विज्ञापन

किराये के संबध में अन्य शर्तें

-ये किराया सीमाएं यात्रा के लिए तब तक लागू रहेंगी जब तक कि किराया स्थिर न हो जाए या अगली समीक्षा न हो जाए।

-ये किराया सीमाए सभी प्रकार की बुकिंग पर लागू होंगी, चाहे खरीदारी सीधे एयरलाइन की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से की गई हो या विभिन्न ऑनलाइन ट्रैवल एजेंटों के प्लेटफॉर्म के माध्यम से।

-एयरलाइनें यात्रा के सभी क्षेत्रों में हवाई टिकट की उपलब्धता बनाए रखेंगी और यदि आवश्यक हो तो मांग में वृद्धि वाले क्षेत्रों में क्षमता वृद्धि पर विचार करेंगी।

-एयरलाइनें रद्दीकरण से प्रभावित क्षेत्रों में किराये में अत्यधिक या असामान्य वृद्धि से बचेंगी।

- एयरलाइनें प्रभावित यात्रियों को यथासंभव सहायता प्रदान करेंगी। जिसमें जहां संभव हो, वैकल्पिक उड़ान विकल्प भी शामिल होंगे।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed