फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Air Service for Pithoragarh To Ghaziabad Will start from 11 october

अब एक घंटे में पहुंचेंगे पिथौरागढ़ से गाजियाबाद, 11 अक्टूबर से शुरू हो रही हवाई सेवा

Tue, 08 Oct 2019 08:24 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़ Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 08 Oct 2019 08:24 AM IST
विज्ञापन
Air Service for Pithoragarh To Ghaziabad Will start from 11 october
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

पिथौरागढ़ के नैनीसैनी एयरपोर्ट से हिंडन (गाजियाबाद) के लिए विमान सेवा 11 अक्टूबर से शुरू होनी है। सोमवार को तीन बजे साइट खुलते ही टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हुई और दो घंटे के भीतर हिंडन से पिथौरागढ़ की सभी सीटें फुल हो गईं। फिलहाल नौ सीटर विमान उड़ेगा। हिंडन के लिए विमान सेवा शुरू होने से सीमांत के लोगों में खुशी है। 

विज्ञापन


नैनीसैनी हवाई पट्टी से विगत 13 सितंबर से देहरादून के लिए विमान सेवा संचालित हो रही है। अब हेरिटेज एविएशन को नैनीसैनी से हिंडन के लिए भी हरी झंडी मिल गई है। हेरिटेज एविएशन से मिली जानकारी के अनुसार 11 अक्टूबर को पहली फ्लाइट नैनीसैनी से सुबह 11.30 बजे हिंडन के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन


12.30 बजे फ्लाइट हिंडन पहुंचेगी। हिंडन से दिन में एक बजे फ्लाइट रवाना होकर 2 बजे नैनीसैनी पहुंचेगी।  नैनीसैनी से हिंडन का किराया 2270 रुपया निर्धारित किया गया है। समर सीजन की बुकिंग 26 अक्टूबर तक ही है। 26 अक्टूबर के बाद विंटर सीजन की बुकिंग शुरू होगी। देहरादून के लिए दो फ्लाइट नियमित संचालित होती रहेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जल्दी उतर सकता है 22 सीटर विमान 

नैनीसैनी एयरपोर्ट पर शीघ्र ही 22 सीटर विमान उतर सकता है। इस बड़े विमान का संचालन नैनीसैनी से हिंडन एयरपोर्ट के लिए किया जाएगा। पिथौरागढ़ से दिल्ली पहुंचने में बस से 18 घंटे लगते हैं। लंबे और थकाऊ सफर को देखते हुए अधिकतर लोग विमान से सफर करने के इच्छुक हैं।

फिलहाल नौ सीटर विमान ही संचालित होने जा रहा है।  इससे सभी को टिकट मिल पाना संभव नहीं है। 22 सीटर विमान का संचालन होने से अधिक से अधिक लोग हवाई सेवा का लाभ उठा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed