फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Air service between delhi dehradun and pantnagar will start from 26 december

दिल्ली-पंतनगर-देहरादून के बीच 26 दिसंबर से सिर्फ इतने रुपये में करें हवाई यात्रा, ये रहेगी टाइमिंग

Tue, 18 Dec 2018 10:05 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पंतनगर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पंतनगर Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 18 Dec 2018 10:05 AM IST
विज्ञापन
Air service between delhi dehradun and pantnagar will start from 26 december
air india

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उड़ान योजना के तहत एयर इंडिया की ओर से दिल्ली-पंतनगर-देहरादून के बीच 19 दिसंबर से शुरू होने वाली हवाई सेवा की तारीख आगे खिसक गई है। हवाई सेवा अब 26 दिसंबर से शुरू होगी।

विज्ञापन


नए शेड्यूल में रूट में भी बदलाव किया गया है। पुराने शेड्यूल में उड़ान दिल्ली-देहरादून-पंतनगर के लिए प्रस्तावित थी लेकिन अब यह दिल्ली-पंतनगर-देहरादून के लिए शुरू होगी। हवाई सेवा हफ्ते में चार दिन (बुधवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार) चलेगी। इसका किराया 500 रुपये से 2500 रु पये तक होगा।

विज्ञापन

एयरपोर्ट निदेशक संजीव कुमार सिंह ने बताया कि नए शेड्यूल में एयर इंडिया का 72 सीटर विमान दिल्ली से उड़ान भरकर 01:10 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचेगा। पंतनगर से विमान 01:40 बजे उड़ेगा और 02:40 बजे जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेगा।

एयर इंडिया का दूसरा विमान जॉलीग्रांट एयरपोर्ट से 03:05 बजे उड़ानभर कर 03:55 बजे पंतनगर में उतरेगा। पंतनगर से विमान 04:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगा और 05:40 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेगा। किराये में उत्तराखंड सरकार की ओर से सब्सिडी भी मिलेगी, जो तीन वर्ष तक जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed