फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   air Rate increased for kedarnath

केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा के बढ़े दाम, अब कितने में होगी यात्रा जानिए

Sun, 30 Apr 2017 11:12 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला,देहरादून Updated Sun, 30 Apr 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
air Rate increased for kedarnath

केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा के लिए आपरेटर तय करने के बाद अब किराया भी निर्धारित कर दिया गया है। किराये में पिछले साल के मुकाबले इस बार कुछ वृद्धि की गई है। यात्रियों को केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सेवा सिरसी, फाटा और गुप्तकाशी से मिलेगी।

विज्ञापन


सिरसी से प्रति व्यक्ति केदारनाथ तक जाने-आने का किराया 6500 रुपये, फाटा से 7000 रुपये और गुप्तकाशी से 7500 रुपये होगा। अपर सचिव नागरिक उड्डयन आर. राजेश कुमार ने कहा कि आपरेटरों को किराये का दस फीसदी हिस्सा रॉयल्टी के रूप में सरकारी खजाने में जमा करना होगा।

विज्ञापन

कहां से होगी बुकिंग, जानिए

air Rate increased for kedarnath
kedarnath

पिछले यात्रा सीजन के दौरान 13 आरपेटरों ने केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध कराई थी। इसका किराया छह से सात हजार रुपये के बीच था, लेकिन तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने दिसंबर-2016 में केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा को शिड्यूल एयर ट्रांसपोर्ट सर्विसेज में शामिल करते हुए इसका किराया 9200 रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित कर दिया था। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद पूर्ववर्ती सरकार के इस फैसले को खारिज कर दिया गया था।

इसके बाद आपरेटरों से नए सिरे से आवेदन मांगा गया था। 17 आपरेटरों ने इसके लिए आवेदन किया था, जिसमें से 14 को इसकी अनुमति प्रदान कर दी गई है। अब डीजीसीए हेलीपैड का निरीक्षण करने के बाद उड़ान शुरू करने की अनुमति देगा। उम्मीद है कि तीन मई से केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू हो जाएगी।  

कहां से होगी बुकिंग
केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा के लिए बुकिंग टूर देश भर के टूर आपरेटरों के माध्यम से कराई जा सकती है। इसके अलावा यात्री सेवा उपलब्ध कराने वाली कंपनियों के वेबसाइट पर जाकर सीधे भी बुकिंग करा सकते हैं। उत्तराखंड पर्यटन विभाग के वेबसाइट के माध्यम से भी बुकिंग कराई जा सकती है। 

चार्टर्ड हेलीकॉप्टर की सेवा भी है उपलब्ध
चारधाम की यात्रा के लिए देहरादून से चार्टर्ड हेलीकॉप्टर की सुविधा भी उपलब्ध है। सहस्त्रधारा हेलीपैड से चार्टर्ड हेलीकॉप्टर बुक कराया जा सकता है। चार्टर्ड हेलीकॉप्टर के किराये पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। हेलीकॉप्टर कंपनियां एक धाम के लिए लगभग 2.50 लाख, दो धाम के लिए 3.50 लाख और चारो धाम के लिए लगभग पांच लाख रुपये किराये के रूप में लेती हैं। हेलीकॉप्टर में वजन के मुताबिक चार या पांच व्यक्ति जा सकते हैं।

इन कंपनियों को मिली अनुमति 
ग्लोबल वेक्ट्रा, समिट एविएशन, बजाज एविएशन, प्रेम एयर, इंडो कॉप्टस, ट्रांस भारत, पवन हंस, हेरिटेज, आर्यन,  फिनाकल, हिमाsलयन एविएशन, यूटी एयर, सार एविएशन और एरो एविएशन। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed