Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Air Force plane kept flying in the sky with roar Jolly Grant Dehradun Uttarakhand News in hindi

Dehradun: तेज गर्जना के साथ उड़ते रहे एयरफोर्स के विमान, उत्तरकाशी होते हुए हिमाचल की सीमा में दाखिल

Thu, 04 Apr 2024 01:02 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट(देहरादून) Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 04 Apr 2024 01:02 PM IST
सार

भारतीय वायुसेना के विमानों द्वारा अभ्यास किया जा रहा है। यह सभी विमान  30 से 40 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ान भरते हुए आगे बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन
Air Force plane kept flying in the sky with roar Jolly Grant Dehradun Uttarakhand News in hindi
देहरादून के आसमान में लगातार दूसरे दिन भी वायु सेवा के विमानों की आवाजाही - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून के आसमान में लगातार दूसरे दिन भी वायु सेवा के विमानों की आवाजाही से आसमान थर्रा गया। वायु सेवा के चार इंजन वाले कुल तीन आईएल 76 विमान भारी गर्जना के साथ जौलीग्रांट के आसमान से होते हुए मसूरी की तरफ आगे बढ़े। 

विज्ञापन


कुछ विमान जौलीग्रांट से उत्तरकाशी होते हुए हिमाचल की सीमा में दाखिल हुए। वहीं कुछ विमान देहरादून की वायु सीमा से वापस होकर लौटे। बताया जा रहा है कि भारतीय वायुसेना के इन विमान द्वारा अभ्यास किया जा रहा है। जिस कारण वायु सेवा के कई तरह के विमान दून के आसमान से आगे बढ़ रहे हैं। यह सभी विमान  30 से 40 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ान भरते हुए आगे बढ़ रहे हैं। सुबह पौने छह बजे एक सी 30जे विमान जौलीग्रांट के आसमान से होता हुआ वापस  लौटा।
विज्ञापन


कई बार काटे चक्कर
बुधवार को भी देहरादून के आसमान में विमान सुबह से लेकर शाम तक भारी गर्जना के साथ कई बार चक्कर काटता रहा। चार इंजन वाला एयरफोर्स का आईएल 76 मालवाहक यह विमान 29 हजार फिट से अधिक की ऊंचाई पर 400 केटीएस की स्पीड से उड़ रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड का चुनावी रण: भाजपा ने बिछाई सियासी बिसात, चुनावी महाभारत के लिए तैयार किया चक्रव्यूह, ये है रणनीति


देहरादून एयरपोर्ट पर आवाजाही करने वाले विमान डोईवाला की तरफ से आवाजाही करते हैं। जो एयरपोर्ट पर लैंड या टेकऑफ के समय काफी नीचे रहते हैं। लेकिन यह विमान काफी ऊंचाई पर जौलीग्रांट के आसमान से होते हुए देहरादून की तरफ घूमता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed