वायुसेना के हेलीकॉप्टर में आई खराबी, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार शाम बरेली से देहरादून जा रहे वायुसेना के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने के कारण उसे कोटद्वार के बीईएल ग्राउंड में उतारना पड़ा।
सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि तकनीकी फाल्ट दूर करने के लिए बरेली से इंजीनियर कोटद्वार आएंगे।
सोमवार शाम करीब तीन बजे बरेली से देहरादून जा रहा वायुसेना का हेलीकॉप्टर कोटद्वार के पास पहुंचा ही था कि अचानक तकनीकी फाल्ट आने से पायलट को कोटद्वार में बीईएल ग्राउंड में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।
हेलीकॉप्टर के पास ही अधिकारियों ने लगाया टेंट
वायु सेना के अधिकारियों ने इमरजेंसी लैंडिंग की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। बताया जा रहा है कि बरेली से इंजीनियरों को बुलाया गया है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक उत्तम सिंह जिमिवाल ने बताया कि तकनीकी खराबी के चलते वायु सेना के अधिकारियों ने इमरजेंसी लैंडिंग की है। सुरक्षा कारणों से वायु सेना के अधिकारियों ने भी ग्राउंड में ही टेंट लगा दिया है। सूचना पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।