फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Air force exercise continues at Chinyalisaur airport Uttarkashi Uttarakhand news

Uttarkashi: दूसरे दिन भी गरजा वायुसेना का एएन-32 विमान, चार बार हवाई अड्डे पर लैंडिंग और टेकऑफ का अभ्यास

Thu, 21 Nov 2024 12:55 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी)। Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 21 Nov 2024 12:55 PM IST
सार

सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर वायुसेना ने 11 दिनी अभ्यास का कार्यक्रम तय किया था, पर हवाई अड्डे पर सफाई व्यवस्था पूरी नहीं होने से अभ्यास स्थगित किया गया। बीते मंगलवार को वायुसेना के आगरा एयरबेस से एएन-32 उड़ान भरकर चिन्यालीसौड़ पहुंचा।

विज्ञापन
Air force exercise continues at Chinyalisaur airport Uttarkashi Uttarakhand news
चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर वायुसेना का अभ्यास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर वायुसेना का अभ्यास जारी है। बुधवार को दूसरे दिन भी चिन्यालीसौड़ के आसमान में बहुद्देशीय परिवहन विमान एएन-32 गरजा। इस दौरान विमान ने चार बार हवाई अड्डे पर लैंडिंग और टेकऑफ का अभ्यास किया।

विज्ञापन

11 दिवसीय अभ्यास के तहत बुधवार को वायुसेना के आगरा एयरबेस से एनएन-32 विमान उड़ान भरकर दोपहर 12 बजे पहुंचा। लैंडिंग और टेकऑफ का यह अभ्यास करीब एक बजे तक जारी रहा। पांचवें राउंड में वायुसेना का यह विमान आगरा एयरबेस लौट गया।

विज्ञापन

सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर वायुसेना समय-समय पर अभ्यास करती रहती है, जिसमें पायलटों को लैंडिंग और टेक ऑफ का अभ्यास कराया जाता है। अब तक वायुसेना यहां एएन-32 सहित डोर्नियर, हरक्यूलिस, एडवांस लाइट हेलिकॉप्टर, चिनूक हेलिकॉप्टर, एमआई 17 और अपाचे आदि को उतारा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी  पढ़ें...Army Recruitment: बेरोजगारी का आलम...20 हजार का रेला उमड़ा, आठवीं पास की भर्ती में पोस्ट ग्रेजुएट भी पहुंचे

हालांकि, यहां अब तक लड़ाकू विमानों की लैंडिंग और टेकऑफ नहीं हो पाया, क्योंकि इसके लिए रनवे का विस्तार जरूरी है। सेना की मांग पर जिला प्रशासन की ओर से लोनिवि के माध्यम से इसका प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed