फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Air force aircraft 32 landing on india china border chinyalisaur airstrip

भारत-चीन सीमा पर वायुसेना के विमान एएन-32 की ट्रायल लैंडिंग सफल, जानिए पूरा मामला

Wed, 20 Dec 2017 10:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Wed, 20 Dec 2017 10:35 AM IST
विज्ञापन
 Air force aircraft 32 landing on india china border chinyalisaur airstrip

चीन सीमा के निकट होने के चलते सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण चिन्यालीसौड हवाई पट्टी पर मंगलवार को वायुसेना अपने एएन-32 मल्टीपर्पज विमान को उतारने और उड़ाने में सफल रही।

विज्ञापन


इस ट्रायल लैंडिंग के बाद वायुसेना के एयर कमोडोर एस बनर्जी ने रनवे के आखिर में विमान को मोड़ने में कुछ दिक्कतें आने पर अंतिम छोर (एंडिंग सर्किल) को पांच मीटर बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने हवाई पट्टी को आपातकालीन अभियान (इमरजेंसी ऑपरेशन) के लिए मुफीद पाया।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह सरसावा बेस से वायुसेना के अधिकारी एएलएच हेलीकॉप्टर से चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर पहुंचे। उन्होंने यहां एएन-32 विमान को उतारने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद दोपहर करीब 12.30 बजे हवाई पट्टी पर वायुसेना के एएन-32 विमान को सफलता पूर्वक उतारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाहाबाद एयर बेस से छह सदस्यीय पायलट दल के साथ इसमें सवार होकर यहां पहुंचे एयर कमोडोर एस बनर्जी ने रनवे सहित अन्य निर्माण कार्यों का जायजा लिया। विमान ने हवाई पट्टी के ऊपर तीन चक्कर लगाकर एरियल व्यू से भी हवाई पट्टी का निरीक्षण किया गया।

 Air force aircraft 32 landing on india china border chinyalisaur airstrip
aircraft

एयर कमोडोर बनर्जी ने रनवे के आखिरी छोर (एंडिंग सर्किल) पर विमान को मोड़ने में कुछ दिक्कतें आने पर अधिकारियों को अंतिम छोर को पांच मीटर बढ़ाने को कहा। साथ ही उन्होंने रनवे के दोनों ओर पीसीसी और हवाई अड्डे के लिए सेपरेशन वॉल (अलग करने वाली) दीवार बनाने की आवश्यकता जताई।

 उन्होंने कहा कि यह हवाई पट्टी वायुसेना के आपातकालीन अभियान (इमरजेंसी ऑपरेशन) के लिए पूरी तरह मुफीद है। उन्होंने राष्ट्रहित में हवाई पट्टी के लिए अपनी बेशकीमती जमीन देने वाले ग्रामीणों का आभार जताया।

हवाई पट्टी पर वायु सेना के विमान के सफलतापूर्वक उतरने से देश की सामरिक तैयारियों को बल मिला है। इस दौरान उपजिलाधिकारी सौरभ असवाल और दमकल कर्मी मौजूद रहे।
वर्ष 2013 की आपदा के दौरान बचाव कार्य में लगे हेलीकॉप्टरों के ईंधन की सप्लाई के लिए हवाई पट्टी पर सेना के बड़े मालवाहक जहाज हरक्यूलिस को भी उतारा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed