फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Aim to provide employment-oriented technical education

रोजगारपरक तकनीकी शिक्षा प्रदान करना लक्ष्य : उनियाल

Tue, 26 Sep 2023 01:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Aim to provide employment-oriented technical education
तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने राजकीय पॉलीटेक्निक विकासनगर (जस्सोवाला) में सिविल, मैकेनिकल इंजीनियरिंग एवं फॉर्मेसी विभाग के लिए नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। भवनों का निर्माण 124 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है।
विज्ञापन


सुबोध उनियाल ने कहा कि विगत वित्तीय वर्ष एवं वर्तमान वित्तीय वर्ष में विभाग को विभिन्न पॉलीटेक्निक में मानक संस्थाओं के अनुसार निर्माण कार्यों एवं अन्य अवस्थापना सुविधाओं के लिए सरकार ने 400 करोड़ की राशि स्वीकृत की है। सरकार का लक्ष्य एवं उद्देश्य प्रदेश में रोजगार परक उच्च तकनीकी शिक्षा प्रदान करना है।
विज्ञापन




बीते दो वर्षों में मशीन लर्निंग, डाटा साइंस तथा गेमिंग एंड एनिमेशन आदि के साथ-साथ मैन्युफैक्चिरिंग सेक्टर, निर्माण सेक्टर आईटी एवं फार्मा सेक्टर के उद्योगों में टेक्नीशियन आदि की मांग को पूर्ति के लिए पॉलीटेक्निक संस्थानों में इस वर्ष से मैकनिकल, सिविल, कंप्यूटर साइस, फार्मेसी आदि पाठ्यक्रम खोले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


निदेशक प्राविधिक शिक्षा आरपी गुप्ता ने बताया कि राजकीय पॉलीटेक्निक विकासनगर (जस्सोवाला) की स्थापना वर्ष 2008 में एक मात्र पाठ्यक्रम इलेक्ट्राॅनिक्स इंजीनियरिंग के साथ की गई। शैक्षणिक सत्र 2021-22 से फार्मेसी पाठ्यक्रम शुरू किया गया। शैक्षणिक सत्र 2023-24 से सिविल एवं मैकेनिकल पाठ्यक्रम शुरू किया गया।




सचिव तकनीकी शिक्षा रविनाथ रामन ने बताया कि तकनीकी शिक्षा की उच्च गुणवत्ता के लिए भारत सरकार की मैरिट योजना के तहत प्रत्येक पॉलीटेक्निक को छह करोड़ और प्रत्येक इंजीनियरिंग कॉलेज को 10 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। अपर निदेशक प्राविधिक शिक्षा देशराज, विधायक सहसपुर सहदेव पुंडीर, प्रधानाचार्य नरेश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed