{"_id":"6468580b1c033543f5034c65","slug":"aiims-rishikesh-patient-died-due-to-competition-between-two-ambulance-unions-uttarakhand-news-in-hindi-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh: एम्स के दो एंबुलेंस यूनियनों की होड़ में मरीज की मौत, सड़क पर रोते- बिलखते रहे परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh: एम्स के दो एंबुलेंस यूनियनों की होड़ में मरीज की मौत, सड़क पर रोते- बिलखते रहे परिजन
Sat, 20 May 2023 02:50 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 20 May 2023 02:50 PM IST
सार
ऑक्सीजन सपोर्ट रखे मरीज को पटियाला ले जाना था, लेकिन जय गुरुदेव एंबुलेंस यूनियन ने मरीज को बिना ऑक्सीजन वाली एंबुलेंस में शिफ्ट किया था। अचानक वहां पहुंचे ऋषिकेश एंबुलेंस के पदाधिकारियों ने जब इसका विरोध जताया तो दोनों में विवाद हो गया।
विज्ञापन
aiims rishikesh
- फोटो : amar ujala
विस्तार
एम्स के दो एंबुलेंस यूनियनों के बीच होड़ के चलते एक मरीज की मौत हो गई। दोनों यूनियनों ने एक दूसरे के खिलाफ कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। ऋषिकेश एंबुलेंस यूनियन के पदाधिकारियों का कहना है कि मरीजों को लाने ले जाने के लिए दोनों यूनियनों के लिए एक दिन छोड़कर दूसरा दिन नियत किया गया है।
विज्ञापन
आज उनके लिए दिन नियत था, लेकिन जय गुरुदेव यूनियन ने एम्स से एक मरीज को उठाया जो कई दिनों से एम्स में भर्ती था। ऑक्सीजन सपोर्ट रखे गए मरीज को पटियाला ले जाना था, लेकिन जय गुरुदेव एंबुलेंस यूनियन ने मरीज को बिना ऑक्सीजन वाली एंबुलेंस में शिफ्ट किया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand News: चोपता-तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रैक पर गिरी बिजली, ट्रैकिंग के लिए गए दो युवक झुलसे
विज्ञापन
अचानक वहां पहुंचे ऋषिकेश एंबुलेंस के पदाधिकारियों ने जब इसका विरोध जताया तो दोनों में विवाद हो गया। मरीज की मौत से परिजन सड़क पर बिलखते रहे। आसपास के लोगों ने परिजनों को ढांढस बंधाया। वहीं दूसरी तरफ ऋषिकेश एंबुलेंस सेवा यूनियन के पदाधिकारी ने गुरुदेव एंबुलेंस यूनियन की एक महिला पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे खिलाफ कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई।