फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Agreement signed with Heinfl Centre for training of rafting guides

Dehradun News: राफ्टिंग गाइडों के प्रशिक्षण के लिए हेनिफ्ल सेंटर के साथ हुआ अनुबंध

Sat, 03 Jan 2026 07:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
Agreement signed with Heinfl Centre for training of rafting guides
- प्रशिक्षण पर आने वाले खर्च का 25% राफ्टिंग कंपनियां देंगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। साहसिक पर्यटन को सुरक्षित बनाने के लिए राफ्टिंग गाइड प्रशिक्षण के लिए पर्यटन विभाग व हेनिफ्ल सेंटर के बीच अनुबंध पर हस्ताक्षर किया गया। प्रशिक्षण पर आने वाले खर्च का 25% राफ्टिंग कंपनियों की ओर से दिया जाएगा। जबकि 25% गंगा नदी राफ्टिंग कमेटी व शेष 50% उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद देगी।
साहसिक पर्यटन से जुड़े राफ्टिंग गाइडों को प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) व सीपीआर का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशानिर्देश राज्य के नदी राफ्टिंग गाइडों को प्राथमिक उपचार एवं सीपीआर का प्रशिक्षण दिया जाएगा। पहले चरण में 10 जनवरी से फरवरी माह के अंत तक 700 नदी राफ्टिंग गाइडों को प्रशिक्षण मिलेगा। यह अवधि गंगा नदी व अन्य हिमालयी नदियों में राफ्टिंग के लिए ऑफ सीजन मानी जाती है। गंगा नदी भारत में राफ्टिंग का सबसे बड़ा केंद्र है, जहां हर वर्ष लाखों पर्यटक राफ्टिंग का आनंद लेते हैं। राफ्टिंग उद्योग से प्रतिवर्ष 200 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार होता है, जिससे स्थानीय लोगों, राफ्टिंग कंपनियों एवं होटलों को रोजगार प्राप्त होता है।
विज्ञापन

पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल के अनुसार, प्रशिक्षण के पूर्ण होने के पश्चात गंगा नदी के राफ्टिंग क्षेत्रों में लगभग 700 प्रशिक्षित व प्रमाणित नदी गाइड उपलब्ध होंगे। इसके साथ ही उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की ओर से ट्रेकिंग एवं अभियान गतिविधियों से जुड़े अन्य साहसिक गाइडों को भी भविष्य में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed