{"_id":"6300ed4ae392ce01991cf288","slug":"agniveer-recruitment-youth-caught-in-recruitment-by-reducing-age-in-certificates","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agniveer Recruitment: प्रमाणपत्रों में उम्र कम कर भर्ती में पहुंचा युवक पकड़ा, पूछताछ में उगला सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agniveer Recruitment: प्रमाणपत्रों में उम्र कम कर भर्ती में पहुंचा युवक पकड़ा, पूछताछ में उगला सच
Sat, 20 Aug 2022 07:49 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार।
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार।
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 20 Aug 2022 07:49 PM IST
सार
युवक वर्ष 2019 में भर्ती होने के लिए गबर सिंह कैंप में आया था। तब उसके प्रमाणपत्र कंप्यूटर में सेव किए गए थे। जैसे ही युवक और उसके पिता का नाम कंप्यूटर पर डाला तो पुराना रिकार्ड सामने आ गया।
विज्ञापन
अग्निवीर भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अग्निवीर भर्ती रैली में फर्जी दस्तावेज के साथ पहुंचा एक युवक पकड़ा गया। उसने दस्तावेजों में अपनी उम्र बदली हुई थी। पुलिस के अनुसार शुक्रवार शाम को काशीरामपुर तल्ला से चमोली जिले के एक युवक शारीरिक परीक्षण और 1600 मीटर की दौड़ पास कर ली थी। इसके बाद वह अपने शैक्षणिक दस्तावेज लेकर सेना और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के पास पहुंचा तो उनमें गड़बड़ी पाई गई।
विज्ञापन
कोतवाली में युवक को लेकर पहुंचे सेना के जवानों ने बताया कि युवक वर्ष 2019 में भर्ती होने के लिए गबर सिंह कैंप में आया था। तब इसके प्रमाणपत्र कंप्यूटर में सेव किए गए थे। जैसे ही युवक और उसके पिता का नाम कंप्यूटर पर डाला तो पुराना रिकार्ड सामने आ गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Cloudburst in Uttarakhand: एसडीआरएफ और पुलिस ने बचाई 500 से ज्यादा जिंदगी, नदी के उफान में फंसे थे परिवार
विज्ञापन
उसके पिछले और वर्तमान दस्तावेजों में दर्ज उम्र में अंतर आ रहा था। फर्जी प्रमाणपत्रों की पुष्टि होते ही सेना के जवानों ने युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने स्वीकारा कि उसने किसी कंप्यूटर एक्सपर्ट की मदद से प्रमाणपत्रों पर उम्र कम करा दी थी। कोतवाल विजय सिंह ने बताया कि सेना की ओर से युवक के खिलाफ लिखित तहरीर नहीं दी गई, जिसके कारण युवक को वापस सेना के हवाले कर दिया गया।