फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cloudburst in Uttarakhand Dehradun SDRF and police saved more than 500 lives

Cloudburst in Uttarakhand: एसडीआरएफ और पुलिस ने बचाई 500 से ज्यादा जिंदगी, नदी के उफान में फंसे थे परिवार

Sat, 20 Aug 2022 07:11 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 20 Aug 2022 07:11 PM IST
सार

Cloudburst in Uttarakhand:  जिला देहरादून में सात अलग-अलग जगहों पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। कहीं अतिवृष्टि से मलबा आया तो कहीं नदी के उफान पर आने से परिवार फंसे थे। ऐसे में एसडीआरएफ और पुलिस ने लोगों की जिंदगियां बचाई।

विज्ञापन
Cloudburst in Uttarakhand Dehradun SDRF and police saved more than 500 lives
एसडीआरएफ ने बचाए लोगों की जिंदगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आफत बनकर आई बारिश के कारण मुसीबत में फंसे देहरादून के 500 से ज्यादा लोगों को एसडीआरएफ और पुलिस ने सकुशल बचा लिया। इसके लिए एक ही समय पर सात अलग-अलग जगहों पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया था। कहीं बारिश के कारण घरों में मलबा घुसा था तो कहीं नदी के उफान में फंसे परिवार के परिवार जीवन की पुकार लगा रहे थे।
विज्ञापन


मालदेवता क्षेत्र में अतिवृष्टि से भारी तबाही हुई। इसके अलावा जिला देहरादून में कई नदियों में सैकड़ों जानें फंस गईं। यहां छोटे-बड़े नाले भी विकराल रूप ले चुके थे। किनारों पर बसे परिवारों की जिंदगी सांसत में फंस गई। जीवन रक्षक पुकार हुई तो पुलिस और एसडीआरएफ ने मोर्चा संभाला। इन सभी जगहों से 500 से ज्यादा लोगों को सकुशल बचा लिया गया। इसके अलवा घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इस दौरान पुलिस ने विभिन्न जगहों पर मुनादी करा लोगों को नदी और नालों के किनारों से दूर जाने को कहा। साथ ही कई परिवारों को शिफ्ट भी किया गया।

विज्ञापन


यहां चला रेस्क्यू ऑपरेशन 
थाना प्रेमनगर-
टोंस नदी का जलस्तर बढ़ने से नंदा की चौकी पुल के नीचे फंसे 13 लोगों को बचाया गया। इसके अलावा नदी के किनारे बस्तियों से 17 परिवारों को निकालकर स्थानीय स्कूल में शिफ्ट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना रायपुर-
सरखेत में अतिवृष्टि से मालदेवता क्षेत्र में नदी का जलस्तर बढ़ गया। यहां पर रिजॉर्ट में फंसे 40 पर्यटकों को एसडीआरएफ ने रेस्क्यू किया। इसके अलावा सौडा सरोली गांव में नदी में फंसी कार से पांच लोगों को बाहर निकाला गया। 

थाना कैंट- 
टपकेश्वर मंदिर परिसर में पानी भरने से मंदिर परिसर को खाली करवाया गया और बिंदाल बस्ती क्षेत्र में बिंदाल नदी का जलस्तर बढ़ने से यहां से 20 परिवार को रेस्क्यू किया गया। 

थाना विकासनगर- 
- ढकरानी, डाकपत्थर और कुल्हाल क्षेत्र में नदी किनारे से 40 परिवारों को रेस्क्यू किया गया। उन्हें स्थानीय स्कूल और धर्मशालाओं में ठहराया गया। 

थाना सहसपुर-
सहसपुर पुलिस ने चोई बस्ती, लांघा रोड व नदी किनारे फंसे 30 लोगों को रेस्क्यू किया। 

थाना डोईवाला- 
केशव बस्ती और नदी किनारे फंसे 50 लोगों को रेस्क्यू किया गया। इन्हें पास के एक बारातघर और स्कूल में ठहराया गया। 

थाना रायवाला- 
- गौहरी माफी, खैरी खुर्द और साहबनगर आदि क्षेत्रों में नदी का जलस्तर बढ़ गया। यहां से 35 लोगों को एसडीआरएफ और पुलिस ने रेस्क्यू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed