फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Agniveer recruitment rally will be held in Kotdwar for three days 26 to 28 November Uttarakhand news in hindi

Agniveer Recruitment Rally: कोटद्वार में तीन दिन तक होगी भर्ती रैली, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

Fri, 17 Nov 2023 12:46 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 17 Nov 2023 12:46 PM IST
सार

भर्ती के दौरान दलालों की गतिविधियों और फर्जी उम्मीदवारों के नामांकन को रोकने के लिए इस बार अतिरिक्त प्रयास किए जा रहे हैं। उम्मीदवारों को किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सतर्क रहने के लिए भी बताया गया है जो पैसे लेकर चयन का आश्वासन दे रहे हैं।

विज्ञापन
Agniveer recruitment rally will be held in Kotdwar for three days 26 to 28 November Uttarakhand news in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोटद्वार में 26 से 28 नवंबर तक होने वाली भर्ती रैली के संबंध में बृहस्पतिवार को एआरओ कार्यालय लैंसडाउन और जिला प्रशासन पौड़ी गढ़वाल के बीच बैठक हुई। रैली के लिए की जा रही व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए डीएम पौड़ी ने बैठक भी ली है।

विज्ञापन

एआरओ कार्यालय की ओर से जारी सूचना के आधार पर भर्ती के दौरान दलालों की गतिविधियों और फर्जी उम्मीदवारों के नामांकन को रोकने के लिए इस बार अतिरिक्त प्रयास किए जा रहे हैं। उम्मीदवारों को किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सतर्क रहने के लिए भी बताया गया है जो पैसे लेकर चयन का आश्वासन दे रहे हैं। चयन प्रक्रिया कई जांचों के साथ पूरी तरह से स्वचालित है, जो किसी के लिए भी चयन को प्रभावित करने में असंभव बनाती है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarkashi Tunnel Collapse: कांग्रेस ने लगाए आरोप, परिजनों ने भी उठाए सवाल, ये थे सरकार के प्लान-ए-बी-सी

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यालय ने उम्मीदवारों से अपने आधार विवरण को अपडेट करने और रैली अधिसूचना में दी गई दस्तावेजी औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए कहा है। ताकि उन्हें रैली के दौरान किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े। गढ़वाल क्षेत्र के सात जिलों से करीब 3500 उम्मीदवारों के रैली में शामिल होने की उम्मीद है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed