फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   again suspected bag found in haridwar.

हरिद्वार में आतंकी साया: लावारिस बैग ने मचाया हड़कंप

Fri, 22 Jan 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Fri, 22 Jan 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
again suspected bag found in haridwar.

रेलवे स्टेशन के सामने एक लावारिस बैग में बम होने के संदेह में बृहस्पतिवार को आधे दिन शहर की सांसे थमी रहीं। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद बम निरोधक दस्ते को बुलाकर बैग को विस्फोट के जरिए नष्ट कर दिया गया, तब जाकर लोगों की जान में जान आई। इससे पहले बम की सूचना से पूरे शहर में हड़कंप मचा रहा।

विज्ञापन


मेला प्रभारी और आईजी जीएस मर्तोलिया ने बताया कि बैग में कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला, लेकिन मौके से विस्फोट के बाद लिए गए रेत और अन्य सामान के नमूनों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। इसके अलावा कनखल में भी दो स्थानों पर संदिग्ध बम मिलने की सूचना पर पुलिस दौड़ी, लेकिन यह सूचना झूठी निकली।
विज्ञापन


सुबह करीब साढ़े आठ बजे हरिद्वार रेलवे स्टेशन के सामने एक मिठाई की दुकान के कर्मचारी ने दुकान के बाहर प्लास्टिक का बैग पड़ा देखा। नौकर की सूचना पर दुकान मालिक आनंद भट्ट ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के बाहर मिले बैग को विस्फोट से उड़ाया

again suspected bag found in haridwar.

सूचना मिलते ही रेलवे स्टेशन के बाहर तैनात अर्द्धसैनिक बलों के जवानों ने थैले को अपने सुरक्षा घेरे में ले लिया और उच्चाधिकारियों तथा बम निरोधक दस्ते को सूचित किया। कुछ ही देर में आईजी जीएस मर्तोलिया और सहयोगी अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दोनों तरफ से रास्ता बंद कर बैग की अत्याधुनिक उपकरणों से जांच कराई।

अधिकारियों के उस समय होश उड़ गए जब मौके पर बुलाए गए डॉग स्क्वॉड ने बैग को सूंघा और वहीं बैठ गया। अधिकारियों की मानें तो प्रशिक्षित कुत्ता ऐसे स्थानों पर बैठ जाता है जहां कोई संदिग्ध विस्फोटक होता है। बम का संदेह होने पर दोपहर करीब 12 बजे बम निरोधक दस्ते के जवानों ने डेटोनेटर के जरिये विस्फोटक लगाकर बैग को सुरक्षित तरीके से उड़ा दिया।

मौके पर मौजूद मेला प्रभारी जीएस मर्तोलिया ने बताया कि बैग में केवल एक जैकेट और दो गंगाजली थीं। कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि मौके से रेत और अन्य सामान के नमूने फोरेंसिक जांच के लिए ले लिए गए हैं। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच कराने का मकसद केवल एहतियातन है। संदेह वाली कोई बात नहीं है। इस अभियान के दौरान दहशत का आलम यह था कि जब तक अभियान चला आसपास की दुकानें बंद कर दी गईं। घरों से भी लोग छतों पर निकलकर पुलिस की कार्रवाई को देखते रहे।

कनखल में भी दो स्थानों पर मिले लावारिस बैग

again suspected bag found in haridwar.

कनखल में भी दो स्थानों पर लावारिस बैग मिलने की सूचना पर पुलिस परेशान रही। मेला एसएसपी जगतराम जोशी ने बताया कि जगजीतपुर में आईटीआई के पास सड़क किनारे पड़े एक बैग में घड़ी की सुइयों की आवाज आने पर लोगों ने बम होने की सूचना दी।

बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर चेक किया तो वह बैग किसी बस कंडक्टर का था जिसमें ई-टिकटिंग मशीन से आवाज आ रही थी। कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला। दूसरी ओर कनखल चौक बाजार में भी एक लावारिस बैग में कपड़े और अन्य सामान मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed