फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   After Uttarakhand Nikay Chunav Dhami government will distribute responsibilities read All Updates in hindi

Uttarakhand: निकाय चुनाव के बाद धामी सरकार बांटेगी दायित्व, राज्य में तीन आयोग और एक समिति की कुर्सी खाली

Wed, 08 Jan 2025 11:59 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 08 Jan 2025 11:59 AM IST
सार

राज्य में उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष की कुर्सी पिछले एक साल से खाली है। सरकार ने उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग में डाॅ. गीता खन्ना को अध्यक्ष बनाया था।

विज्ञापन
After Uttarakhand Nikay Chunav Dhami government will distribute responsibilities read All Updates in hindi
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निकाय चुनाव के बाद धामी सरकार दायित्व बांट सकती है। उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग और महिला आयोग के अध्यक्ष की कुर्सी खाली हो गई है। दोनों आयोगों के अध्यक्षों का तीन साल का कार्यकाल इस सप्ताह समाप्त हो गया है।

विज्ञापन

इन आयोगों के साथ ही श्रीबदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष का कार्यकाल भी खत्म हो गया। वहीं, राज्य में उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष की कुर्सी पिछले एक साल से खाली है। सरकार ने उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग में डाॅ. गीता खन्ना को अध्यक्ष बनाया था।

विज्ञापन

दो उपाध्यक्षों की कुर्सी भी खाली
छह जनवरी 2022 को उन्हें अध्यक्ष बनाए जाने के साथ ही आयोग में छह सदस्य नामित किए गए थे। आयोग की अध्यक्ष के साथ ही इन छह सदस्यों का कार्यकाल भी समाप्त हो गया है। इस दिन राज्य महिला आयोग में कुसुम कंडवाल और श्रीबदरी-केदार मंदिर समिति में अजेंद्र अजय को अध्यक्ष नामित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष के साथ ही राज्य महिला आयोग और श्रीबदरी-केदार मंदिर समिति में अध्यक्ष का कार्यकाल भी पूरा हो गया है। वहीं, उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग में अध्यक्ष की कुर्सी दिसंबर वर्ष 2023 से खाली है। आयोग में अध्यक्ष के अलावा दो उपाध्यक्षों की कुर्सी भी खाली है।



ये भी पढ़ें...Uttarakhand News:  बाघों की जोड़ी ने चिड़ियाघर को किया मालामाल, टूटे कमाई के सभी पुराने रिकाॅर्ड

अल्पसंख्यक आयोग में उपाध्यक्ष सरदार इकबाल सिंह का कार्यकाल अप्रैल 2024 और उपाध्यक्ष मजहर नईम नवाब का सितंबर 2024 में समाप्त हो गया था। राज्य में निकाय चुनाव की वजह से अभी चुनाव आचार संहिता लगी है। आचार संहिता खत्म होने के बाद कई आयोगों और श्रीबदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष पद पर अन्य को दायित्व मिल सकता है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed