फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   After the incident, the driver had uprooted the number plate and taken it away, police arrested him

Dehradun News: घटना के बाद नंबर प्लेट उखाड़कर ले गया था चालक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 23 Nov 2024 02:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
After the incident, the driver had uprooted the number plate and taken it away, police arrested him

विज्ञापन





- ट्रांसपोर्ट नगर से कौलागढ़ में चल रहे ड्रिलिंग के काम के लिए ले जा रहा था मशीन

- मेरठ निवासी व्यक्ति ने कंटेनर और मशीन दोनों को लिया था मालिक से किराए पर

ओएनजीसी चौक पर हुए हादसे के बाद कंटेनर चालक उसकी नंबर प्लेट भी उखाड़कर अपने साथ ले गया था। पुलिस ने घटना के 10 दिन बाद चालक को गिरफ्तार कर लिया है। कंटेनर को वह ट्रांसपोर्ट नगर से कौलागढ़ में चल रहे ड्रिलिंग के काम के लिए ले जा रहा था। चालक ने वहां बिखरी लाशों को देखकर भाग गया और अपना फोन भी बंद कर दिया। पुलिस चालक को शनिवार को न्यायालय में पेश करेगी।

ओएनजीसी चौक पर 11 व 12 नवंबर की रात करीब 1.31 बजे तेज रफ्तार कार सामने से चौराहा पार कर रहे कंटेनर से टकरा गई थी। हादसे में छह दोस्तों (तीन युवक और तीन युवतियां) की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि, एक युवक घायल हो गया था जिसका अब भी सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस मामले में घायल सिद्धेश के पिता की ओर से कंटेनर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। कंटेनर पर नंबर प्लेट नहीं थी। ऐसे में पुलिस और परिवहन विभाग ने इसकी जांच की तो पता चला कि यह कंटेनर गुरुग्राम की वीआरसी लॉजिस्टिक के नाम पर दर्ज है। कंपनी ने इसे 2015 में सहारनपुर निवासी नरेश गौतम को बेच दिया था। नरेश गौतम ने इस कंटेनर को अपने नाम नहीं कराया था। बल्कि आगे अभिषेक चौधरी निवासी मुहाना, मेरठ को हॉरिजोंटल ड्रिलिंग मशीन के साथ किराए पर दे दिया था।
विज्ञापन


अभिषेक इस कंटेनर और मशीन को अक्तूबर 2024 में देहरादून लाया और इसके ट्रांसपोर्ट नगर में खड़ा रखता था। मशीन को जब काम मिलता था तभी यह कंटेनर आसपास के इलाकों में जाता था। इस कंटेनर को चालक रामकुमार उर्फ रामू निवासी ग्राम इस्माइल पुर, बिहारीगढ़, सहारनपुर चलाता था। घटना की रात को भी रामकुमार मशीन लदे इस कंटेनर को लेकर कौलागढ़ जा रहा था। इसी बीच ओएनजीसी चौक पर कंटेनर लगभग सड़क पार कर चुका था कि बल्लूपुर की ओर से आ रही कार ने इसमें टक्कर मार दी। घबराकर चालक ने कंटेनर की नंबर प्लेट उखाड़ी और पैदल ही वहां से निकल गया। इस बीच वह कई स्थानों पर रहा। उसका फोन भी बंद था। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि रामकुमार को पुलिस को बिना सूचना दिए मौके से फरार होने और पहचान छुपाने के उद्देश्य नंबर प्लेट हटाकर साक्ष्यों को छुपाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed