फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   after sterilization 176 case failed in uttarakhand

उत्तराखंडः नसबंदी के बाद भी 176 महिलाओं की भर गई गोद

Tue, 07 Mar 2017 11:18 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 07 Mar 2017 11:18 AM IST
विज्ञापन
after sterilization 176 case failed in uttarakhand
गर्भवती महिला - फोटो : demo pic

प्रदेश में परिवार नियोजन की मुहिम फ्लाप हो रही है। वर्ष 2015-16 में नसबंदी कराने वाली 176 महिलाओं के आपरेशन फेल हो गए और उनकी गोद भर गई। इसके साथ ही नसबंदी केस का आंकड़ा लगातार नीचे आ रहा है।

विज्ञापन


केंद्र सरकार के उपायुक्त (परिवार नियोजन) डा. एसके सिकंदर ने बताया कि पांच साल पहले जहां पुरुषों की नसबंदी के केस दो हजार थे, वहीं अब यह आंकड़ा पांच सौ पर आ गया है। प्रदेश से इस संबंध में गंभीरता बरतने और कार्य की गुणवत्ता सुधारने के लिए कहा जा रहा है।
विज्ञापन


सोमवार को परिवार नियोजन की प्रदेश स्तरीय वार्षिक समीक्षा के लिए सुभाष रोड स्थित एक होटल में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी जिलों के मुख्य चिकित्साधिकारियों ने शिरकत की। बताया गया कि परिवार नियोजन अभियान में सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन का सख्ती से पालन किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुणवत्ता बनाए रखने के लिए एक दिन में 30 से अधिक परिवार नियोजन के केस न किए जाएं। जिन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आपरेशन थिएटर हैं, नसबंदी के आपरेशन वहीं किए जाएं। तंबू लगाकर नसबंदी करना प्रतिबंधित कर दिया गया है। इस मौके पर वर्ष 2015-16 में 176 और वर्ष 2013-14 में 29 केस फेल होने पर चिंता जाहिर की गई।


यह कहा गया कि नसबंदी फेल होने की पुष्टि पर 90 दिन के अंदर रिपोर्ट दी जाए। इसके साथ ही आपरेशन के बाद जटिलताओं की भी रिपोर्टिंग की जाए। नसबंदी फेल होने वाले प्रत्येक केस पर 30 हजार रुपये दिए जाएंगे। गर्भवती की मौत पर चार लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्ष निदेशक राष्ट्रीय कार्यक्रम डा. आरएस असवाल ने की। इस मौके पर डा. प्रगति सिंह, डा. निधि भट्ट आदि ने विचार व्यक्त किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed