{"_id":"67d828f4385edd1ae006f38a","slug":"after-resignation-traders-of-doiwala-came-out-in-support-of-prem-chand-agarwal-kept-market-close-2025-03-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Doiwala: इस्तीफे के बाद प्रेमचंद के समर्थन में उतरे व्यापारी, बाजार रखे बंद, पूर्व मंत्री ने की ये अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Doiwala: इस्तीफे के बाद प्रेमचंद के समर्थन में उतरे व्यापारी, बाजार रखे बंद, पूर्व मंत्री ने की ये अपील
Mon, 17 Mar 2025 07:26 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, डोईवाला (देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, डोईवाला (देहरादून)
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 17 Mar 2025 07:26 PM IST
सार
Uttarakhand News: बाजार बंद होने की खबर लगते ही पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल व्यापारियों और जनता की बीच पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठान खोलने की अपील की।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के समर्थन में बाजार बंद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विवादित बयान के बाद इस्तीफा देने वाले कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के समर्थन में आज डोईवाला का बाजार बंद रहा। उनके गृहक्षेत्र डोईवाला के व्यापारियों ने अपने सभी प्रतिष्ठानों को बंद रखा और धरने पर बैठे।
विज्ञापन
वहीं, बाजार बंद होने की खबर लगते ही पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल व्यापारियों और जनता की बीच पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों से सर्वप्रथम अपने प्रतिष्ठान खोलने की अपील करते हुए कहा कि सबका साथ, सबका विकास और सबके सहयोग से उत्तराखंड प्रदेश बना है। सभी ने एक साथ मिलकर लड़ाई लड़ी है। देवभूमि की धरती पर सभी लोग संयम से काम लें, तभी उत्तराखंड का विकास संभव है। उसके बाद वह ऋषिकेश के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
Uttarakhand: विवादित बयान के बाद डैमेज कंट्रोल नहीं कर पाए प्रेमचंद अग्रवाल, कुछ भाजपा नेता भी थे असहज
विज्ञापन
व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेश वासन ने कहा कि उत्तराखंड में जिस तरह का माहौल बनाकर कुछ चंद लोग पहाड़-मैदान की गंदी राजनीति कर रहे हैं वह प्रदेश के लिए ठीक नहीं है। समाजवादी पार्टी के नेता फुरकान कुरैशी ने कहा कि उत्तराखंड सर्व समाज का प्रदेश है सभी को आपस में भाईचारा बनाकर प्रेम भाव के साथ रहना चाहिए।