फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   After controversial statement Cabinet Minister Premchand Aggarwal could not do damage control in matter

Uttarakhand: विवादित बयान के बाद डैमेज कंट्रोल नहीं कर पाए प्रेमचंद अग्रवाल, कुछ भाजपा नेता भी थे असहज

Mon, 17 Mar 2025 10:32 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 17 Mar 2025 10:32 AM IST
सार

विधानसभा सत्र के दौरान क्षेत्रवाद पर दिए गए प्रेमचंद अग्रवाल के विवादित बयान से कुछ भाजपा नेता भी असहज थे।

विज्ञापन
After controversial statement Cabinet Minister Premchand Aggarwal could not do damage control in matter
मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा में क्षेत्रवाद पर दिए विवादित बयान के बाद कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल मामले में डैमेज कंट्रोल नहीं कर पाए। वह, सदन और सदन के बाहर इस पर खेद भी जता चुके थे, लेकिन उनके बयान से न सिर्फ एक वर्ग में गुस्सा बढ़ रहा था, बल्कि भाजपा के कुछ नेता भी इससे असहज थे।

विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री अग्रवाल, विवादित बयान के बाद पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं से मिले। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से मिलकर उन्होंने स्थिति स्पष्ट की। इसके अलावा बार-बार उनकी ओर से खुद को आंदोलनकारी बताने, मां गंगा के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगने और पहाड़ी गीत पर नृत्य करने को डैमेज कंट्रोल का हिस्सा ही माना गया, लेकिन गैरसैंण में स्थानीय लोगों की रैली और इसके बाद जगह-जगह उनके विरोध में जिस तरह से धरना-प्रदर्शन हुआ, उससे यह सब काम नहीं आया। डैमेज कंट्रोल के चक्कर में एक बार तो भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी निशाने पर आ गए थे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Premchand Aggarwal:  लोकप्रियता ने बनाया लगातार चार बार विधायक तो उत्तेजित व्यवहार बना घातक, देना पड़ा इस्तीफा

विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष और भाजपा अध्यक्ष भी निशाने पर

भू-कानून एवं मूल निवास संघर्ष समिति के संयोजक मोहित डिमरी ने मांग की है कि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के खिलाफ भी विधानसभा में हुए घटनाक्रम को लेकर कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं, उन्होंने यह भी कहा कि कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की आय की जांच होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed