धर्म परिवर्तन कर युवक ने दूसरे समुदाय की युवती से रचाई शादी, अब हाईकोर्ट में लगाई सुरक्षा की गुहार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक हफ्ते पहले घर से लापता हुए युवक ने धर्म परिवर्तन कर दूसरे समुदाय की युवती से शादी रचा ली। परिजनों की ओर से पुलिस को गुमशुदगी की तहरीर देने के बाद जांच के दौरान यह बात सामने आई है।
इतना ही नहीं युवक की याचिका पर नैनीताल हाईकोर्ट ने युवक और उसकी पत्नी को सुरक्षा मुहैया कराने के आदेश हरिद्वार पुलिस को दिए हैं। एक सप्ताह पहले कुआंखेड़ा गांव निवासी व्यक्ति का बेटा रहस्यमय ढंग से घर से लापता हो गया।
पिता ने लक्सर कोतवाली पहुंचकर उसकी गुमशुदगी की तहरीर पुलिस को दी। लक्सर कस्बा चौकी प्रभारी खेमेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि युवक ने रुड़की क्षेत्र निवासी दूसरे समुदाय की एक युवती के साथ शादी कर ली है।
इतना ही नहीं युवक ने अपना धर्म परिवर्तन भी कर लिया है। इसके बाद उसने नैनीताल हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अपने परिवार वालों से खुद की जान को खतरा बताया। उन्होंने बताया कि याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने युवक और उसकी पत्नी को सुरक्षा मुहैया कराने के आदेश हरिद्वार पुलिस को दिए हैं। युवक के परिवारवालों को पूरी जानकारी दी गई है।