फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   After reaching the quarter finals, the cricket team that returned to Uttarakhand received a grand welcome at the airport.

रणजी ट्रॉफी टीम सोमवार को पहुंची दून

Tue, 08 Mar 2022 01:32 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 01:32 AM IST
विज्ञापन
After reaching the quarter finals, the cricket team that returned to Uttarakhand received a grand welcome at the airport.
रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली उत्तराखंड क्रिकेट टीम का देहरादून के जौलीग्रांट
उत्तराखंड की रणजी ट्रॉफी टीम सोमवार अपराह्न दून पहुंची। टीम का स्वागत करने के लिए क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के पदाधिकारियों के साथ ही बड़ी संख्या में खेल प्रेमी भी पहुंचे। एलीट ग्रुप ई में अंक तालिका में 12 अंक के साथ सबसे ऊपरी पायदान पर रहने पर उत्तराखंड की टीम को सीधे क्वार्टर फाइनल में प्रवेश मिला है। क्वार्टर फाइनल मैच अब आईपीएल के बाद यानी जून प्रथम सप्ताह में खेले जा सकते हैं।
विज्ञापन

रणजी के टॉप के सात ग्रुप में शीर्ष पर रहने वाली सात टीमें मध्यप्रदेश, बंगाल, कर्नाटक, मुंबई, उत्तराखंड, पंजाब और उत्तर प्रदेश सीधे क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। वहीं एलीट के ग्रुप एच में शीर्ष पर रही झारखंड और प्लेट ग्रुप में शीर्ष पर रही नगालैंड टीम के बीच 12 मार्च को प्री क्वार्टर होगा, जो टीम जीतेगी वह क्वार्टर फाइनल में जाने वाली आठवीं टीम होगी। सोमवार को उत्तराखंड की टीम देहरादून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंची। टीम के आने की खबर पर बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों के साथ ही सीएयू के अध्यक्ष जोत सिंह गुनसोला, सीएयू के संरक्षक पीसी वर्मा, कार्यवाहक कोषाध्यक्ष दीपक मेहरा, ऑपरेशन मैनेजर अमित पांडेय समेत कई पदाधिकारी जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर टीम की अगवानी करने पहुंचे और टीम को अच्छे प्रदर्शन के लिए बधाई दी। 26 मार्च से आईपीएल मैच शुरू हो रहे हैं जो 29 मई तक चलेंगे। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि रणजी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले मई में खेले जाएंगे। ऑपरेशन कॉर्डिनेटर सुनील चौहान ने बताया कि एसोसिएशन पदाधिकारियों ने क्रिकेटरों को शानदार प्रर्दशन के लिए बधाई दी। मा.सि.रि.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed