{"_id":"5b252e404f1c1b6d4d8b6cdb","slug":"after-pm-modi-amit-shah-will-come-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM मोदी के कार्यक्रम के बाद देहरादून आएंगे अमित शाह, यह है माजरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM मोदी के कार्यक्रम के बाद देहरादून आएंगे अमित शाह, यह है माजरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 17 Jun 2018 09:11 AM IST
विज्ञापन
amit shah
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योग दिवस 2018 के मुख्य कार्यक्रम में देहरादून आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह देहरादून आएंगे।
विज्ञापन
उनका 24 जून को आने का कार्यक्रम है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने शाह के कार्यक्रम की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आने की अभी मौखिक सूचना प्राप्त हुई है। एक-दो रोज में उनका मिनट टू मिनट कार्यक्रम प्राप्त हो जाएगा।
विज्ञापन
शाह ने उत्तराखंड आने के संकेत प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट को तब दिए थे जब वह प्रदेश कार्यसमिति के आयोजन की अनुमति लेने के लिए उनसे मिले थे। भट्ट के मुताबिक, हालांकि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आने की उन्हें मौखिक सूचना प्राप्त हुई है, लेकिन संगठन के स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
शाह लोकसभा चुनाव और सांगठनिक कार्यक्रमों के संबंध में सांसदों, विधायकों, प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों और मोर्चा व प्रकोष्ठों के अध्यक्षों की बैठक लेंगे। 24 जून को सुबह 11 बजे से देर शाम तक इन बैठकों के कार्यक्रम तय किए जाएंगे। अंतिम कार्यक्रम प्राप्त होने पर जहां आवश्यक होगा, वहां संशोधन कर दिए जाएंगे।