{"_id":"5b1bfe074f1c1bf67a8b4584","slug":"after-maoist-letter-uttarakhand-police-alert-on-pm-modi-security","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"माओवादियों के पत्र से हड़कंप, योग दिवस पर PM मोदी की सुरक्षा के लिए चौकन्नी हुई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माओवादियों के पत्र से हड़कंप, योग दिवस पर PM मोदी की सुरक्षा के लिए चौकन्नी हुई पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 10 Jun 2018 09:04 AM IST
विज्ञापन
माओवादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री की हत्या की साजिश का पत्र मिलने से पूरे देश की सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी हैं और सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
इसी क्रम में 21 जून योग दिवस पर प्रधानमंत्री के दून आगमन को लेकर उत्तराखंड पुलिस ने भी सुरक्षा इंतजाम कड़े कर दिए हैं। अपर पुलिस महानिदेशक ने पुलिस और इंटेलीजेंस को सतर्कता बरतने के साथ ही पीएम के दून में रहने तक पुलिस कर्मचारियों की छुट्टियां स्थगित कर दी गई हैं।
विज्ञापन
बता दें कि कुछ दिन पूर्व ऊधमसिंह नगर पुलिस ने भी दो माओवादियों को गिरफ्तार किया था। इसके कुछ दिन बाद पुणे (महाराष्ट्र) पुलिस ने एक पत्र का खुलासा किया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या की साजिश रचे जाने का जिक्र है। बताया जा रहा है कि यह पत्र भी माओवादियों का है। इस संबंध में कुछ लोगों की धर-पकड़ भी की गई हैं। इसे लेकर पूरे देश की सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी हैं।
विज्ञापन
21 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा देहरादून में प्रस्तावित
नरेंद्र मोदी
इसी बीच योग दिवस (21 जून) पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा उत्तराखंड के देहरादून में प्रस्तावित है। ऐसे में पुणे पुलिस माओवादियों के संबंध में जानकारी जुटाने के बाबत उत्तराखंड पुलिस से संपर्क कर सकती है।
हालांकि, अपर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि अभी तक पुणे पुलिस की ओर से किसी प्रकार के इनपुट लेने संबंधी बात सामने नहीं आई है। बावजूद इसके प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था पहले से अधिक कड़ी कर दी गई है। पुलिस बल के साथ-साथ खुफिया विभाग को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
पहाड़ी जनपदों में जहां पहले से माओवादी गतिविधियां सामने आई हैं, वहां विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। चारधाम रूट और विभिन्न पिकनिक स्पॉट के आसपास अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। सभी होटल और सराय को सर्च करने के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।