फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   after half april month winter back in uttarakhand

बीत गया आधा अप्रैल, फिर लौटी ठंड, मैदानों में बारिश और पहाड़ पर बर्फबारी से गिरा तापमान

Wed, 17 Apr 2019 01:57 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 17 Apr 2019 01:57 PM IST
विज्ञापन
after half april month winter back in uttarakhand
फाइल फोटो

आधा अप्रैल बीत गया है और उत्तराखंड में फिर ठंड ने दस्तक दी है। मंगलवार को मौसम का रुख बदलने के बाद राज्यभर में तापमान गिर गया है। बुधवार की सुबह भी राज्य के अधिकतर इलाकों में बारिश जारी रही। वहीं उत्तरकाशी स्थित यमुनोत्री धाम की पहाड़ियों में बुधवार को तड़के बर्फबारी हुई। राजधानी देहरादून में भी तड़के बादल छाए रहे। जिसके बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। देहरादून में दिन भर रुक-रुक कर बारिश होती रही।

विज्ञापन


उत्तरकाशी के यमुनोत्री क्षेत्र में झमाझम बारिश तो निचले इलाकों सहित पूरी यमुना घाटी में आसमान पर घने बादलों के बीच बूदांबांदी शुरू हुई। रुद्रप्रयाग जनपद में घने बादल छाए रहे। नई टिहरी और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से बारिश होती रही। श्रीनगर और कोटद्वार में  सुबह से बूंदाबांदी जारी है। वहीं रुद्रपुर और हल्द्वानी में भी सुबह बारिश हुई। मौसम में आए इस बदलाव से पहाड़ी इलाकों के साथ ही मैदानी इलाकों में फिर से ठंड लौट आई है। लोग एक बार फिर गर्म कपड़े पहने दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन


घनसाली में सुबह से हल्की बारिश हो रही है। चमोली में बारिश से मौसम में ठंडक महसूस हो रही है। रुद्रप्रयाग में सुबह से रुक-रुककर हल्की बारिश हो रही है। केदारनाथ सहित अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की खबर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगले 24 घंटों के दौरान भारी ओलावृष्टि की चेतावनी

उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में अगले 24 घंटों के दौरान भारी ओलावृष्टि हो सकती है। साथ ही तेज रफ्तार से आंधी चलने के भी आसार हैं। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार बुधवार को भी प्रदेशभर में बादल छाये रह सकते हैं। अधिकांश क्षेत्रों में हल्की बारिश भी होगी।

वहीं, कुछ इलाकों में भारी मात्रा में ओले गिरने का भी अनुमान है। इसके अलावा कुछ मैदानी क्षेत्रों में तेज रफ्तार से आंधी चल सकती है। 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली आंधी की अधिकतम गति 80 किमी प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि बुधवार को ओलावृष्टि और आंधी का अलर्ट है।

उसके बाद भी एक-दो दिन बादल और बारिश का दौर रहेगा। हालांकि इस दौरान कुछ विशेष इलाकों में ही बारिश होगी। मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए राज्य आपदा परिचालन केंद्र ने सोमवार को ही सभी जिलाधिकारियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए थे।

बारिश के बाद दून के तापमान में बड़ी गिरावट

राजधानी व आसपास के क्षेत्र में मंगलवार को हुई हल्की बारिश से तापमान में बड़ी गिरावट आई है। दिनभर बादल छाये रहने और बीच-बीच में हल्की बारिश के बाद दून का अधिकतम तापमान 37 से लुढ़ककर 25.4 डिग्री तक पहुंच गया। तापमान में आई गिरावट से लोगों को गर्मी और उमस से खासी राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी हल्की बारिश और बादल छाये रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। 

दूनघाटी में मंगलवार सुबह से ही बादल छाये रहे। सुबह एक से दो दौर की हल्की बारिश से मौसम में ठंडक बढ़ गई। लगभग पूरे दिन राजधानी और आसपास के इलाकों में बादल छाये रहे। कुछ इलाकों में दोपहर और शाम के समय हल्की बूंदाबांदी भी हुई। इससे दून के अधिकतम तापमान में 11.6 डिग्री की कमी दर्ज की गई। ठंडक बढ़ने से लोगों ने राहत की सांस ली।

बद्रीनाथ-केदारनाथ में बर्फबारी

चमोली जिले में सुबह से छाए बादल दोपहर बाद बरस पड़े। बद्रीनाथ, हेमकुंड साहिब की ऊंची चोटियों पर आंशिक बर्फबारी हुई। जोशीमठ, गोपेश्वर, पीपलकोटी, घाट, पोखरी, नंदप्रयाग, गैरसैंण, नारायणबगड़, गौचर, कर्णप्रयाग थराली, देवाल, आदिबदरी, नौटी, नंदासैंण, सिमली, लंगासू, ईडाबधाणी में बारिश हुई। 

रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ धाम और ऊंची पहाड़ियों पर सुबह आठ बजे शुरू हुई हल्की बर्फबारी अपराह्न तीन बजे तक जारी रही। केदारनाथ में लगभग ढाई इंच तक नई बर्फ जम गई है। निचले क्षेत्रों में बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। उत्तरकाशी में सुबह से ही रुक-रुक कर शुरू हुआ बारिश का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। इससे तापमान में काफी गिरावट आ गई है। जिले का अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

पछवादून में बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत 

पछवादून में मंगलवार सुबह हुई हल्की बारिश से लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली। क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से तेज गर्मी पड़ रही थी। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। बारिश के बाद अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि, पककर तैयार गेहूं की फसल के लिए बारिश नुकसानदायक बताई गई है। वहीं, जौनसार बावर के साहिया, चकराता, कालसी आदि क्षेत्रों में भी गरज के साथ बौछारें पड़ीं।

कर्णप्रयाग में मौसम हुआ सुहावना 
मंगलवार शाम को कर्णप्रयाग, गौचर, गैरसैंण, नारायणबगड़, थराली, देवाल, आदिबदरी, नौटी, नंदासैंण, सिमली, लंगासू, ईडाबधाणी, सिदोली, बमोथ, जाख, कोली, कुकड़ई आदि कस्बों और गांवों में हल्की बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया है। लोगों को गर्मी से राहत मिली। काश्तकारों ने भी बारिश को फसलों और सब्जी उत्पादन के लिए उपयोगी बताया। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कोहरा छाने और बारिश आने से हल्की ठंड बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed