फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   After diwali Akhara parishad will open one more fake saint list

अखाड़ा परिषद् ने तैयार की फर्जी संतों की एक और सूची, दीवाली के बाद होगी जारी

Tue, 03 Oct 2017 08:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Tue, 03 Oct 2017 08:27 AM IST
विज्ञापन
After diwali Akhara parishad will open one more fake saint list

फर्जी संतों की सूची जारी होने के बाद आया तूफान अभी थमा नहीं है। अखाड़ा परिषद् ने फर्जी संतों की एक और सूची तैयार की है। यह सूची दीवाली के बाद जारी की जाएगी।

विज्ञापन



अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि महाराज ने कहा कि फर्जी संतों की एक और सूची दीवाली के बाद जारी की जाएगी। पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि इस बारे में तेजी से काम चल रहा है।
विज्ञापन


बड़ा अखाड़ा पंचायती उदासीन के लापता कोठारी महंत मोहनदास का 18 दिन बाद भी पता नहीं चल पाने पर संतों ने पुलिस के प्रति नाराजगी जताई है। अखिल भरारतीय अखड़ा परिषद के आह्वान पर बुलाई गई संत समाज की बेठक में महंत का अभी तक पता नहीं चलने पर चिंता जताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


संतों ने तय किया था कि मंगलवार की शाम चार बजे से हरकी पैडी पर अनिश्चतिकालीन ध्रारना शुरु किया जाएगा लेकिन पुलिस अघिकारियों द्वारास दो दिन का समय मांगने पर अब पांच अक्टूबर से हरकी पैडी पर धरना शुरु करने का निण्रय लिया गया। बैठक में भारत साधू समाज और षडदर्शन साधू समाज से जुड़े संत भी शमिल हुए।

After diwali Akhara parishad will open one more fake saint list

पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार की  शाम कनखल स्थित बड़ा अखाड़ा परिसर में हुई संतों की बैठक में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि ने कहा कि 18 दिन बीत जाने के बाद भी महंत मोहनदास का पता नहीं चलना गंभीर मामला है।

श्रीमहंत नरेन्द्र गिरि ने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत अगर चाहे तो सीबीआई जांच करा सकते हैं इसमें हमें कोई ऐतराज नहीं है क्योंकि हमारा मुख्य उद्देश्य तो लापता कोठारी महंत मोहनदास को ढूंढना हैं। अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री महंत हरिगिरि महाराज ने कहा कि  किसी भी संत के साथ अगर कोई घटना घटित होती है तो अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद उसके साथ हैं। 

करीब तीन घंटे चली बैठक में जब मंगलवार से हरकी पैडी पर धरना देने का प्रस्ताव पारित किया गया तो सीओ जेपी जुयाल संतों से मिलने पहुंचे उन्होंने संत को तलाशने में दो दिन का और समय मांगते हुए उन्हें शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया । इस पर पांच अक्टूबर तक के लिए धरने का प्रस्ताव टाल दिया गया।

बैठक में विश्व सनातन परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत सुरेन्द्रनाथ अवधूत ने लापता कोठारी महंत मोहनदास के बारे में चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि 410 घंटे बीत जाने के बाद भी महंत का पता नहीं चल पाना चिंता की बात है।  

बैठक में कैलाशानंद ब्रह्मचारी, महंत रघु मुनि, अखाड़ा परिषद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महंत बलवंत सिह, श्रीमहत प्रेम गिरि, मुखिया महंत भगतराम, स्वामी कृष्णानंद, स्वामी रामस्वरूप ब्रह्मचारी, महंत देवानंद, कोठारी महंत गोपाल सिंह, स्वामी हरिचेतनानंद, स्वामी कपिल मुनि, महंत कमलदास, महंत सुखदेव मनि, महंत भगवानदास, महंत दामोदर दास, महंत गंगादास, महंत निरंजनदास, महंत जयेन्द्र मुनि, स्वामी आशीष गिरि, महंत त्रिवेणी दास, मुखिया महंत जगजीत सिंह, महंत विष्णुदास, महंत रामशरणदास, महंत सागर मुनि आदि संत मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed