सड़क हादसे में हुई कांवड़िए की मौत तो अन्य कांवड़ियों ने खोया आपा, फूंक दिया ट्रक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में कांवड़िए की मौत के बाद आक्रोशित भीड़ ने एक ट्रक में आग लगा दी और जमकर हंगामा किया। पुलिस ने शव को तत्काल मौके से हटाकर किसी तरह स्थिति को नियंत्रण में किया।
जानकारी के मुताबिक देर रात 10.45 बजे कांवड़ियों का एक जत्था हरिद्वार से जल लेकर रुड़की की ओर जा रहा था।
रास्ते में गांव दौलतपुर स्थित डीपीएस स्कूल के पास एक टाटा 407 की चपेट में आकर एक कांवड़िए की मृत्यु हो गई। इसकी पहचान सोनीपत निवासी दीपक पुत्र सुरेश हुई है।
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बड़े पैमाने पर पुलिस बल तैनात
टक्कर के तुरंत बाद मौके पर पुलिस पहुंची। बवाल के डर से पुलिस ने तुरंत शव को सिविल लाइंस थाने में पहुंचा दिया।
इस बीच मौके पर मौजूद कांवड़ियों ने टक्कर मारने वाले टाटा 407 को आग लगा दी। कांवड़ियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बड़े पैमाने पर पुलिस बल तैनात कर दिया है।
मौके पर एसएसपी हरिद्वार कृष्ण कुमार वीके और एसपी सिटी ममता बोहरा समेत अन्य आला अधिकारी भी पहुंच गए। हादसे के बाद पुलिस ने कांवड़ पटरी समेत हाईवे पर मौजूद सुरक्षा बलों को अलर्ट कर दिया है।