फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   After being silent for two days against the encroachment in the hill queen Mussoorie, the city was again bulldozed by the administration.

पहाङो की रानी मसूरी में अतिक्रमण के खिलाफ दो दिन खामोश रहने के बाद शहर में फिर गरजा प्रशासन का बुलडोजर

Tue, 12 Jul 2022 01:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
After being silent for two days against the encroachment in the hill queen Mussoorie, the city was again bulldozed by the administration.
पहाड़ों की रानी मसूरी में दो दिन की खामोशी के बाद स्थानीय प्रशासन की टीम ने एसडीएम नरेश चंद्र दुर्गापाल की अगुवाई में पीडब्ल्यूडी, एनएच, पालिका और पुलिस के साथ मिलकर लंढौर क्षेत्र में हवा घरों और सड़कों पर हुए अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ध्वस्त कर दिए।
विज्ञापन

एसडीएम नरेश चंद्र दुर्गापाल ने दो दिनों के बाद शहर में एक बार फिर अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही की। शहर के लंढौर रोड महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के निकट हवा घर पर पुराने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए जेसीबी मशीन से अतिक्रमण को हटाया। प्रशासन ने जिन स्थानों पर अतिक्रमण और अवैध कब्जे सरकारी संपत्ति पर किए गए उनको चिह्नित कर अतिक्रमणकारियों से अवैध कब्जा तत्काल हटाने के लिए कहा गया। लंढौर में पालिका के हवा घर पर अवैध कब्जे पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर उसको हटा दिया। एसडीएम ने बताया कि डीएम के निर्देश पर शहर की सड़कों को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए अभियान चलाया जा रहा।
विज्ञापन

कहा कि सार्वजनिक संपत्ति पर हुए अतिक्रमण को हटाया जा रहा। हवाघर, कूड़ेदान, सार्वजनिक शौचालयों में हुए अतिक्रमण को हटाया जा रहा। अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आने वाले 15 दिनों तक चलाया जाएगा। कहा कि शहर की सड़कें, सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जे के खिलाफ कार्यवाही जारी रहेगी। बताया कि पूर्व में चिह्नित सभी अतिक्रमण को हटाया गया। बताया कि देहरादून मार्ग में अवैध कब्जे और अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ कार्यवाही को एमडीडीए द्वारा देखा जाएगा। कई मामलों में लोगों को नोटिस दिए गए, उनके खिलाफ भी आने वाले दिनों में कार्यवाही होगी। अभियान में पालिका ईओ यूडी तिवाडी, पालिका कार्यालय अधीक्षक महावीर राणा, शहर कोतवाल गिरीश चंद्र शर्मा, एसएसआई गुमान सिंह नेगी, नगर अभियंता रमेश बिष्ट आदि मौजूद थेे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान के खिलाफ एसोसिएशन उतरा
अतिक्रमण अभियान के के खिलाफ मसूरी ट्रेडर्स एसोसिएशन खुलकर विरोध में आ गया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि पालिका द्वारा कई दुकानदारों को किरायेदार के रूप में रसीद दी गई और वर्षों से लोग पालिका को किराया दे रहे, लेकिन प्रशासन ने अतिक्रमण की श्रेणी में रखकर व्यापारिक प्रतिष्ठान को तोड़ दिया। कहा कि पालिका को इसको लेकर विधिक राय लेनी चाहिए। कहा कि एसोसिएशन पालिका के किरायेदार दुकानदारों की दुकानों को तोड़ने की कार्यवाही का विरोध करता है। बताया कि पालिका के अधिशासी अधिकारी की सीएम से शिकायत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed