2G के बहाने पीएम मोदी पर बरसे कांग्रेसी, बोले कोर्ट के फैसले से बेनकाब हुई भाजपा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने टूजी स्पैक्ट्रम को लेकर मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सीबीआई कोर्ट के फैसले से पीएम मोदी और भाजपा के लोग बेनकाब हो गए हैं। साफ हो गया है कि सत्ता हासिल करने के लिए एनडीए गठबंधन ने झूठ का सहारा लिया।
उन्होंने कैग रिपोर्ट पर सवाल उठाया। कहा कि कहीं न कहीं विनोद राय का नाम कैग रिपोर्ट से जुड़ा है। वह जब कैग से हटे तो उन्हें पद्म भूषण दिया गया। उन्हें गुजरात चुनाव के बहाने भी मोदी पर प्रहार किया। कहा जब वहां विकास से बात नहीं बनी तो उन्होंने सांप्रदायिकता का कार्ड चला।
मगर ये सारी बातें उनसे एक दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत कह चुके थे। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने भी सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर दी थी। उन्होंने टूजी पर तीखी बयानबाजी तो की, लेकिन इस मुद्दे को भुनाने के लिए पार्टी की आगे की रणनीति क्या है, इस बारे में कुछ नहीं बताया। पूछने पर उनका कहना था कि 25 दिसंबर को जो धरना होगा, उसमें एक मुद्दा टूजी स्पैक्ट्रम का भी होगा।
सीमा विस्तार पर होगा धरना
टूजी स्पैक्ट्रम पर सीबीआई कोर्ट के फैसले से प्रदेश कांग्रेस के चेहरे पर चमक तो है, लेकिन इस मुद्दे के जरिये वातावरण अपने पक्ष में करने को लेकर उसने कोई लाइन ऑफ एक्शन तय नहीं किया है। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने इस मुद्दे पर फिलहाल बयानी तीर छोड़े हैं।
अलबत्ता निकायों के सीमा विस्तार के मुद्दे पर पार्टी हमलावर दिखाई दी है। शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष ने ऐलान किया कि पार्टी सीमा विस्तार के विरोध में 25 दिसंबर को देहरादून के गांधी पार्क में धरना देगी। उनके मुताबिक, सीमा विस्तार का पूरा खाका आने के बाद ही पार्टी कोर्ट जाने के विकल्प पर निर्णय लेगी।
सीमा विस्तार पर होगा धरना
निकायों के सीमा विस्तार के मुद्दे पर कांग्रेस हमलावर नजर आई है। उसने 25 दिसंबर को इस मुद्दे पर गांधी पार्क में धरना देने का ऐलान किया है। इस बारे में प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश सरकार पर सियासी फायदे के लिए सीमा विस्तार करने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि सरकार के इस कदम का भारी विरोध हो रहा है। कई जनप्रतिनिधि फैसले के विरोध में कोर्ट का दरवाजा खटखटा चुके हैं। कांग्रेस भी उनके समर्थन में सड़कों पर उतरेगी। गांधी पार्क में धरना दिया जाएगा और इसके बाद आगे के आंदोलन की रणनीति बनेगी। पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी 31 दिसंबर तक क्रमिक अनशन पर बैठेंगे।