फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Afghanistan and Bangladesh T20 Match start

AFGvsBAN: T20 में अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को पहले ही मैच में 45 रन से हराया

Mon, 04 Jun 2018 07:26 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 04 Jun 2018 07:26 AM IST
विज्ञापन
Afghanistan and Bangladesh T20 Match start
t20

राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले अंतरराष्ट्रीय टी-20 मुकाबले में अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 45 रन से मात दी। पहली पारी में अफगानिस्तान टीम ने बांग्लादेश को 8 विकेट खोकर 168 रनों का लक्ष्य दिया था। लेकिन बांग्लादेश 122 रन बनाकर 19 ओवर में ही ऑलआउट हो गया।

विज्ञापन


-अफगानिस्तान की तरफ से सलामी बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद ने सबसे अधिक 40 रन बनाए।

- आईपीएल स्टार राशिद खान और एस जदरान ने लिए 3-3 विकेट।

- बांग्लादेश की ओर से केवल लिटन दास ने ही किया संघर्ष, बनाए 30 रन।

-अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 45 रन से हराया।

-बांग्लादेश 19 ओवर में ऑलआउट। 122 रन बनाए।

-बांग्लादेश ने 9 विकेट गवाकर 18 ओवर में बनाए 119 रन।

-बांग्लादेश ने 6 विकेट गवाकर 17 ओवर में बनाए 113 रन।

-बांग्लादेश ने 5 विकेट गवाकर 14.4 विकेट  लेकर बनाए 97 रन।

-बांग्लादेश ने 10 ओवर में 3 विकेट गवाकर बनाए 80 रन।

-बांग्लादेश ने 8 ओवर में तीन विकेट गवाकर बनाए 65  रन।

-बांग्लादेश ने 5.3 ओवर में दो विकेट गवाकर बनाए 43 रन।

-बांग्लादेश ने 5 ओवर में दो विकेट गवाकर बनाए 34 रन।

-बांग्लादेश टीम के कप्तान शाकिब अल असन आउट। अब तक दो विकेट गिरे।

-बांग्लादेश ने 3 ओवर में एक विकेट गवाकर बनाए 17 रन।

-बांग्लादेश ने 1.2 ओवर में बनाए 2 रन।

-बांग्लादेश का 0 रन पर पहला विकेट गिरा।

-अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को दिया 168 रनों का टारगेट।

-अफगानिस्तान टीम  के कप्तान असगर 25 रन बनाकर आउट।

-20 ओवर में अफगानिस्तान की टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर बनाए 167 रन।

-19 ओवर में अफगानिस्तान की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर बनाए 160 रन।

- अफगानिस्तान ने पांच विकेट खोकर बनाए 18 ओवर में बनाएं 135 रन।

-16 ओवर में 105-4 विकेट। शेनवारी ने मारा छक्का।

-14 ओवर में 91-4 विकेट।

- नजीब जादरान आउट, 13.2 ओवर में 90/3 विकेट।

-बांग्लादेश के तेज गेंदबाद अबू जयैद के इस ओवर में बिना किसी नुकसान के अफगानिस्तान ने बनाए 60 रन।

-रुबेल की गेंद पर अफगानिस्तान के उस्मान घानी ढेर। 24 बॉल में 26 रन बनाकर आउट।  

Afghanistan and Bangladesh T20 Match start
t20

बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने टॉस जीतकर पहल फिल्डिंग करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरे अफगानिस्तान को मोहम्मद सहजाद व उस्मान घानी की सलामी जोड़ी ने सधी शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 62 रन जोड़े। इस स्कोर पर उस्मान (26) रुबेल की अंदर आती गेंद पर गच्चा खा गए और बोल्ड हो गए। उन्होंने 24 गेंदों का सामना करते हुए अपनी पारी दो चौके व एक छक्का लगाया। दूसरे क्रम पर खेलने आए टीम के कप्तान असगर स्टेनिकजाई ने शहजाद के साथ पारी को आगे बढ़ाया। हालांकि दोनों बड़ी साझीदारी नहीं कर सके।

12वें ओवर की आखिरी गेंद पर शहजाद 40 रन बनाकर शाकिब अल हसन के गेंद पर मेहबुल्ला को कैच थमा बैठे। 90 के योग पर अफ गानिस्तान को तीसरा झटका लगा। 14वें ओवर में गेंदबाजी करने आए महमुदुल्लाह ने अफ गानिस्तान को दो झटके दिए। नजीब जदरान (2) को आउट करने के बाद उन्होंने नबी को खाता खोले बिना ही पवेलियन भेज दिया। एक समय अफ गानिस्तान की टीम लड़खड़ाती दिख रही थी।

ऐसे में शेनमरी (36) व अशरफ (24) ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मैदान के चारों और चौके-छक्कों की बारिश कर दी। टीम के कप्तान असगर 25 रन बनाकर रन आउट होकर पवेलियन लौटे। राशिद खान ने अंतिम गेंद पर छक्का मारकर दर्शकों की वाहवाही लूटी। अफ गानिस्तान ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 167 रन बनाए। बांग्लादेश की ओर से महमुदुल्लाह व अबुल हसन ने दो-दो विकेट हासिल किए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

Afghanistan and Bangladesh T20 Match start
cricket

दून के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में मैच देखने के लिए करीब पंद्रह हजार दर्शक जुटे हुए हैं। मैच को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है।

पहले अंतरराष्ट्रीय मैच को लेकर प्रदेश सरकार के साथ ही दर्शकों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। भले ही क्रिकेट का यह मुकाबले विश्व की नामचीन टीमों के बीच नहीं हैं, बावजूद इसके यहां पहला अंतरराष्ट्रीय मैच होने का रोमांच क्रिकेट प्रेमियों के सिर चढ़कर बोल रहा है।

यह है 15 सदस्यीय टीम

अफगानिस्तान

असगर स्टैनिकजई (कप्तान), मौहम्मद शहजाद (विकेट कीपर), उसमान घनी, नजीबुल्लाह जदरान, समीउल्लाह शिनवारी, शफीक उल्लाह शफक, दारविश रसूली, करीम जनत, मौहम्मद नबी, गुलबदीन, राशिद खान, शरफुद्दीन, मुजीब उर रहमान, शापूर जदरान, आफताब आलम।

बांग्लादेश

शाकिब अल हसन (कप्तान), तमीम इकबाल, लिट्टन कुमार दास, सौम्य सरकार, मुशफिकुर रहीम, महमूद उल्लाह, सब्बीर रहमान, मुसद्दक हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, रुबेल होसेन, मेहदी हसन मिराज, आरिफुल हक, नजमुल इसलाम, अबू हैदर, अबू जायद।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed