फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   AFG vs IRE test match series held in dehradun from today

AFG vs IRE: पहले टेस्ट मैच में 172 रनों पर ढेर हो गई आयरलैंड की पूरी टीम

Fri, 15 Mar 2019 08:57 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 15 Mar 2019 08:57 PM IST
विज्ञापन
AFG vs IRE test match series held in dehradun from today
देहरादून में मैच - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

आयरलैंड और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट के पहले दिन आयरलैंड की पूरी टीम 172 बनाकर आलऑउट हो गई। जवाब में अफगानिस्तान ने दो विकेट खोकर 90 रन बना लिए हैं। अफगानिस्तान की टीम अभी 82 रनों से पीछे है। 

विज्ञापन


दून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार को आयरलैंड और अफगानिस्तान के बीच इस्लामिक बैंक ऑफ अफगानिस्तान कप सीरीज के एक टेस्ट मैच का मुकाबला शुरू हुआ।
विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले खेलने उतरी आयरलैंड की टीम केवल 172 रन बनाकर सिमट गई। जवाब में पहले दिन के समाप्ती तक अफगानिस्तान ने 90 रन बना लिए हैं। बल्लेबाज राहमत शाह 22 व शहीदी 13 रन बनाकर खेल रहे हैं। इससे पहले मो. शहजाद 40 और इशानुल्लाह 7 रन बनाकर आउट हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

32 रन पर गवाएं आठ विकेट
आयरलैंड के कप्तान विलियम पॉटरफील्ड और पॉल स्ट्रिलिंग ने टीम को सधी शुरुआत दिलाई। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 37 रनों की साझेदारी की। इसी स्कोर पर पॉटरफील्ड 9 व स्ट्रिलिंग 26 रन बनाकर चलते बने। स्ट्रिलिंग के आउट होने के बाद आयरलैंड की टीम लड़खड़ा गई। इसके बाद टीम ने स्कोर बोर्ड को 69 तक पहुंचाने में अपने आठ विकेट गवां दिए। इस बीच केविन ओब्रियन के 12 रन के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका।  

अंतिम विकेट के लिए 87 रन जोड़े
आयरलैंड के 85 रन पर नौ विकेट गिर जाने के बाद टीम मुश्किल में नजर आ रही थी। तब जॉर्ज डॉकरेल और मुरटागह ने मिलकर पारी को आगे बढ़ाने का मोर्चा संभाला। दोनों ने सूझबूझ से बल्लेबाजी करते हुए अंतिम विकेट के लिए 87 रनों की साझेदारी कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। इस बीच मुरटागह (54) ने अपने करियर का पहला अर्द्धशतक भी जड़ा। हालांकि मध्यक्रम के बल्लेबाज डॉकरेल 39 रन बनाकर आउट हो गए। मुरटागह 54 रन बनाकर नाबाद रहे। 

अहमदजाई, राशिद और नबी का धमाल
अफगानिस्तान टीम के स्टार गेंदबाज राशिद खान ने अपने पहले ही ओवर में दो विकेट लेकर सबको ये बता दिया कि उनका जलवा टेस्ट क्रिकेट में कम नहीं होने वाला। इसके अलावा मो. नबी और अहमदजाई ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed