फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Affiliation of doctors and officers in the health department has ended Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सक और अफसरों की संबद्धता खत्म,  31 मार्च तक के सभी आदेश किए निरस्त

Sat, 06 Jun 2026 11:11 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, डोईवाला (देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, डोईवाला (देहरादून) Published by: Renu Saklani Updated Sat, 06 Jun 2026 11:11 PM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सक और अफसरों की संबद्धता खत्म कर दी गई है। मंत्री के निर्देश पर स्वास्थ्य महानिदेशक ने 31 मार्च तक के सभी आदेश निरस्त कर दिए हैं। सभी को अब अपने मूल तैनाती स्थल पर लौटना होगा।

विज्ञापन
Affiliation of doctors and officers in the health department has ended Uttarakhand news in hindi
मंत्री सुबोध उनियाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

स्वास्थ्य विभाग में संबद्धता पर काम कर रहे चिकित्सक, अफसर, कर्मचारियों को तत्काल अपने मूल तैनाती स्थल पर लौटना होगा। विभागीय मंत्री सुबोध उनियाल के निर्देशों के बाद शनिवार को स्वास्थ्य महानिदेशक सुनीता टम्टा ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया।

विज्ञापन

हाल ही में स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण समेत संबंधित विभागों के साथ बैठक की थी। बैठक में मंत्री ने स्वास्थ्य से संबंधित सभी विभागों को निर्देश दिए थे कि विभाग में अटैच अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके मूल तैनाती स्थल पर भेजा जाए। विभाग ने सभी मंडलीय और जिला स्तरीय अधिकारियों को उनके अधीन संबद्ध अधिकारी एवं कर्मचारी को बिना किसी देरी के अपने मूल कार्यस्थल पर कार्यभार ग्रहण करने को कहा है।

विज्ञापन

विभाग की महानिदेशक ने सभी सक्षम प्राधिकारियों और आहरण-वितरण अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इन आदेशों का कड़ाई से पालन किया जाए। जून और उसके बाद के महीनों का वेतन, संबंधित कर्मचारियों को उनके मूल तैनाती स्थल पर उपस्थिति के आधार पर ही जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Haridwar Bus Fire: चलती टूरिस्ट बस में लगी आग, यात्रियों ने समय रहते बचाई जान; सामान जलकर खाक

सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों, चिकित्सा अधीक्षकों, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षकों और संबंधित अधिकारियों को आदेश का शत-प्रतिशत पालन करने के निर्देश दिए हैं। पूर्व में भी संबद्धता खत्म करने को लेकर चर्चाएं तो हुईं लेकिन धरातल पर इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं हो पाई थी। लिहाजा, मंत्री के निर्देश पर एकतरफा 31 मार्च 2026 तक के सभी संबद्धता आदेश रद्द कर दिए गए हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed