फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Affiliation letter not received on time, scholarship stuck

Dehradun News: समय से नहीं मिला संबद्धतापत्र, छात्रवृत्ति अटकी

Thu, 30 Jan 2025 12:19 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Affiliation letter not received on time, scholarship stuck
Iसभी सरकारी और निजी विश्वविद्यालयों को समर्थ पोर्टल से जोड़ने की मांग
विज्ञापन

I

Iविश्वविद्यालयों की ओर से समय पर संबद्धतापत्र न मिलने से छात्रों की छात्रवृत्ति अटक गई है। छात्रवृत्ति अटकने से कॉलेज प्रबंधन की छवि भी धूमिल हो रही है। यह बातें बुधवार को निजी कॉलेज एसोसिएशन उत्तराखंड की बैठक में वक्ताओं ने कहीं।I

Iचकराता रोड स्थित एक कॉलेज में हुई बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सुनील अग्रवाल ने कहा, पुराने कॉलेजों की स्थायी संबद्धता, संबद्धता विस्तारण के नियमों में शासन की ओर से अव्यवहारिक परिवर्तन किए गए हैं। इसका खामियाजा कॉलेज प्रबंधकों को भुगतना पड़ रहा है। वहीं, एसोसिएशन ने मांग करते हुए कहा, एक प्रदेश एक प्रवेश की नीति के तहत सभी सरकारी व निजी विश्वविद्यालयों को समर्थ पोर्टल से जोड़ा जाए। साथ ही श्रीदेव सुमन और कुमाऊं विश्वविद्यालय से संबद्ध बीएड कॉलेज में खाली सीटों को एनसीटीई के मानक अनुसार प्रवेश की अनुमति दी जाए। बैठक में एसोसिएशन के सचिव निशांत थपलियाल, कोषाध्यक्ष अजय जसोला, उपाध्यक्ष प्रदीप जैन, कमल साहनी, जितेंद्र यादव, सुदेश शर्मा आदि मौजूद रहे।I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed