फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Aeroplane will be Able to fly 30 thousand feet Above from Pantnagar Airport

उत्तराखंड: पंतनगर एयरपोर्ट से 30 हजार फीट ऊपर उड़ान भर सकेंगे अंतरराष्ट्रीय विमान

Thu, 10 Oct 2019 08:29 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 10 Oct 2019 08:29 AM IST
विज्ञापन
Aeroplane will be Able to fly 30 thousand feet Above from Pantnagar Airport
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

पंतनगर एयरपोर्ट को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करने की लगातार कसरत चल रही है। इसी क्रम में पंतनगर एयरपोर्ट में अंतरराष्ट्रीय विमानों को सिग्नल देने के लिए यूएच उपकरण स्थापित किए गए हैं। उपकरण लगने के  बाद इनको ऑपरेशनल मोड में रखा गया है।

विज्ञापन


जल्द ही एयरपोर्ट से 30 हजार फीट से ऊपर उड़ने वाले अंतरराष्ट्रीय विमानों को सिग्नल मिलने शुरू हो जाएंगे। इसके लिए सिग्नल यूज करने वाले विमान एयरपोर्ट को शुल्क अदा करेंगे। इससे पंतनगर एयरपोर्ट के राजस्व में भी इजाफा होगा। 
विज्ञापन


दरअसल, पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के साथ ही यहां से कई महानगरों के लिए हवाई सेवा शुरू करने की कवायद हो रही है। पंतनगर से दिल्ली व देहरादून, पंतनगर से कानपुर, मुंबई के अलावा अन्य शहरों को भी हवाई सेवा से जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हवाई सेवाओं के लिए निजी कंपनियों से अनुबंध किया जा रहा है। इधर, पंतनगर एयरपोर्ट को अत्याधुनिक सेवाओं से लैस किया जा रहा है। इसी क्रम में एयरपोर्ट में करीब पांच करोड़ से अधिक की लागत से यूएच उपकरण लगाए गए हैं।

इन उपकरणों से टोटल एयर स्पेस दो पार्ट अपर और लोअर स्पेस में बंट जाएगा। अपर स्पेस में 30 हजार से 35 हजार फीट पर उड़ने वाली अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स और लोअर स्पेस में 15 से 16 हजार फीट में उड़ने वाली घरेलू फ्लाइट्स को सिग्नल मिलेगा। 

एयरपोर्ट के निदेशक एसके सिंह ने बताया कि वर्तमान में 15 से 16 हजार फीट पर उड़ान भरने वाली घरेलू फ्लाइट्स को ही सिग्नल मिल पाते थे। अब इंटरनेशनल फ्लाइट्स को भी पंतनगर एयरपोर्ट से सिग्नल मिल सकेंगे।


यूएच उपकरणों से जितने घंटे या मिनट का सिग्नल विमान लेंगे, उसकी एवज में राजस्व एयरपोर्ट को मिलेगा। बताया कि उपकरणों का इंस्टालेशन हो चुका है और ऑपरेशन मोड में लाया गया है। जल्द ही ये उपकरण इंटरनेशनल विमानों को सिग्नल देना शुरू कर देंगे। अभी तक इंटरनेशनल विमानों को सिग्नल दिल्ली से ऑपरेट होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed