फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Advocates will surround the secretariat on the 13th

मांगों को लेकर 13 को सचिवालय घेरेंगे अधिवक्ता

Wed, 11 Dec 2019 01:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
Advocates will surround the secretariat on the 13th
देहरादून। एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने सहित विभिन्न मांगों को अधिवक्ता 13 दिसंबर को सचिवालय का घेराव करेंगे। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल ने सभी अधिवक्ताओं से घेराव को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है।
विज्ञापन

अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल के अनुसार उत्तराखंड में अधिवक्ताओं के लिए अन्य राज्यों की तरह एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने, अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए एक कल्याण कोष की स्थापना करने, अधिवक्ताओं के लिए जमीन उपलब्ध कराने और चेंबर बनाने तथा नौ नवंबर 2000 से पूर्व के अधिवक्ताओं को राज्य आंदोलनकारी घोषित करने की मांग लंबे समय से की जा रही है। इसके बावजूद आज तक उनकी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ऐसे में 13 दिसंबर को सचिवालय का घेराव के निर्णय किया गया है। उन्होंने सभी अधिवक्ताओं से घेराव में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने को कहा है। इस दिन सभी सदस्यों की उपस्थिति बार एसोसिएशन के विधि भवन में उपस्थिति रजिस्टर में दर्ज की जाएगी। इसके बाद परेड ग्राउंड से रैली के रूप में सचिवालय कूच कर घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed