फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Advocates remain on strike in Doon in protest against the action

Dehradun News: कार्रवाई के विरोध में दून में अधिवक्ता रहे हड़ताल पर

Sat, 09 Sep 2023 01:46 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Sep 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
Advocates remain on strike in Doon in protest against the action
रजिस्ट्री फर्जीवाड़े में अधिवक्ताओं पर कार्रवाई से नाराज बार काउंसिल के आह्वान पर शुक्रवार को दून के अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। उन्होंने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं का कहना है कि पुलिस बिना किसी ठोस साक्ष्य के ही अधिवक्ताओं पर कार्रवाई कर रही है। जबकि, बड़े-बड़़े लोगों को हाथ नहीं लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस मामले में पुलिस ने पिछले महीने अधिवक्ता इमरान को गिरफ्तार किया था। इससे पूछताछ के आधार पर अन्य कई अधिवक्ताओं के नाम भी सामने आए। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गत 27 अगस्त को वरिष्ठ अधिवक्ता कमल विरमानी को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आगे की जांच के लिए अधिवक्ता विरमानी को दो दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड पर भी लिया। इस दौरान विरमानी के घर, चेंबर और राजपुर रोड स्थित दफ्तर में भी छानबीन की गई। पुलिस ने दावा किया कि वहां से बहुत से दस्तावेज कब्जे में लिए गए थे।
विज्ञापन


इसके बाद से अधिवक्ताओं ने पिछले दिनों अपना विरोध दर्ज किया। अधिवक्ता मंगलवार को न्यायिक कार्यों से विरत रहे और एसएसपी कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि अब किसी भी अधिवक्ता को आरोपी के बयानों के आधार पर तंग किया तो बार एसोसिएशन उग्र आंदोलन करेगी। इसी बीच बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड ने शुक्रवार को हड़ताल का आह्वान किया था। इसी क्रम में पूरे प्रदेश के साथ-साथ देहरादून की सभी बार एसोसिएशन में अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल शर्मा के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने एक ज्ञापन जिलाधिकारी सोनिका को भी सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed