{"_id":"5d3f59758ebc3e6d250dbed1","slug":"admissions-will-be-done-on-teacher-movement-college-to-anyone-else-dehradun-news-drn314615941","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक आंदोलन पर, कॉलेज किसी और से कराएगा एडमिशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक आंदोलन पर, कॉलेज किसी और से कराएगा एडमिशन
विज्ञापन
अपनी मांगों को लेकर डीएवी पीजी कालेज परिसर में प्रदर्शन करते शिक्षक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीबीएस पीजी कॉलेज में छुट्टियों पर स्थिति स्पष्ट न होने के विरोध में शिक्षकों ने आंदोलन तेज कर दिया है। इस लड़ाई में अब गढ़वाल यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन(ग्रुटा) और फेडरेशन ऑफ सेंट्रल यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन(फुक्टा) भी शामिल हो गए हैं। उधर, पहली वेटिंग लिस्ट के दाखिले मंगलवार से शुरू करने के लिए डीबीएस कॉलेज ने वैकल्पिक व्यवस्था कर ली है।
डीएवी और डीबीएस कॉलेज में टीचरों का आंदोलन चल रहा है। डीएवी में तो एक दिन कार्यबहिष्कार के बाद टीचर काम पर लौट आए थे लेकिन डीबीएस में सभी टीचर कई दिनों से कार्य बहिष्कार कर रहे हैं। इसके चलते डीबीएस में नए सेशन के एडमिशन नहीं हो पा रहे हैं। कॉलेज मैनेजमेंट ने नो वर्क- नो पे का नियम भी लागू कर दिया लेकिन सोमवार को भी टीचर आंदोलन पर बैठे रहे। लिहाजा, डीबीएस मैनेजमेंट ने अब टीचरों के बजाए दूसरी व्यवस्था कर एडमिशन शुरू करने की अनुमति दी है। वहीं, ग्रुटा और फुक्टा ने प्रदेशभर में इस आंदोलन के समर्थन में काली पट्टी बांधकर काम करने का ऐलान किया है। ग्रुटा के महासचिव डॉ. डीके त्यागी का कहना है कि छुट्टियों पर स्थिति स्पष्ट होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
डीबीएस कॉलेज में रुकी हुई दाखिला प्रक्रिया को चलाने के लिए छात्र भी सामने आ गए हैं। छात्र नेता देवाशीष कनवाल के नेतृत्व में छात्रों ने प्राचार्य को घेरा। उनसे मांग की कि जल्द से जल्द एडमिशन का इंतजाम हो। वरना वह उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। दूसरी ओर, आर्यन छात्र संगठन ने भी प्राचार्य कार्यालय में प्रदर्शन किया। इस मौके पर रजत, अंकुश, अंकित, कमल, आशीष, अर्चित, मंजू, प्रियंका, काजल आदि मौजूद रहे।