फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Admission process will start from today in Balvatika

Dehradun News: बालवाटिका में आज से शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया

Fri, 20 Mar 2026 02:49 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Admission process will start from today in Balvatika
केंद्रीय विद्यालय संगठन ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इसके अनुसार बालवाटिका-1, 3 और कक्षा-1 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 20 मार्च से शुरू होंगे। आवेदन की अंतिम तिथि दो अप्रैल तय की गई है।
विज्ञापन




केविएस की वेबसाइट https://kvsangathan.nic.in/en/admission पर अभिभावक अपने बच्चों का नामांकन कर सकते हैं। बालवाटिका-1, 2 और 3 के लिए आठ अप्रैल को और कक्षा-1 के लिए नौ अप्रैल को पहली सूची जारी की जाएगी। अगर इन लिस्टों के बाद भी सीटें खाली रहती हैं तो दूसरी सूची 16 अप्रैल और तीसरी सूची 21 अप्रैल को प्रकाशित की जाएगी। सूची जारी होने के बाद चयनित बच्चों का प्रवेश चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। सबसे पहले शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत चयनित बच्चों को प्रवेश मिलेगा इसके बाद सेवा प्राथमिकता श्रेणी (कैटेगरी-1 और 2) और अंत में आरक्षण कोटे के तहत प्रवेश की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन


बालवाटिका-2 और कक्षा-2 समेत अन्य कक्षाओं (कक्षा-11 को छोड़कर) में रिक्त सीटों के आधार पर ऑफलाइन नामांकन दो से आठ अप्रैल तक किए जाएंगे। इन कक्षाओं की सूची 13 अप्रैल को जारी की जाएगी और 15 से 20 अप्रैल के बीच प्रवेश होंगे। कक्षा-11 को छोड़कर सभी कक्षाओं में नामांकन की अंतिम तिथि 30 जून तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed