फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Admission process started for three courses of HM

एचएम के तीन कोर्सों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Tue, 21 Jun 2022 01:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Admission process started for three courses of HM
इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट की ओर से होटल मैनेजमेंट के लिए कराए जाने वाले तीन कोर्सों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक छात्र ऑफलाइन व ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

12वीं पास छात्र डिप्लोमा इन फूड प्रोडक्शन, डिप्लोमा इन फूड एंड बेवरेज और डिप्लोमा इन बेकरी एंड कंफेक्शनरी में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। संस्थान के प्राचार्य डॉ. जगदीश खन्ना ने बताया कि तीनों कोर्सों में प्रवेश के संबंध में संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी उपलब्ध कराई गई है। इच्छुक छात्र ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। एसटी व एससी के छात्रों के लिए समाज कल्याण विभाग की ओर से छात्रवृत्ति भी दी जाती है।
विज्ञापन

पात्र छात्र छात्रवृत्ति के लिए विभाग में आवेदन कर सकते हैं। बताया कि डिप्लोमा इन फूड प्रोडक्शन में 60 सीटें हैं, जिसमें 48 सामान्य छात्रों के लिए, 10 एससी और एक एसटी के छात्रों के लिए आरक्षित है। डिप्लोमा इन फूड एंड बेवरेज में कुल 30 सीटें हैं। इसमें सामान्य की 24, एससी की पांच और एसटी की एक सीट आरक्षित है, जबकि डिप्लोमा इन बेकरी एंड कंफेक्शनरी में कुल 30 सीटें हैं। इसमें सामान्य की 24, एससी की पांच और एसटी एक सीट आरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है कोर्स की फीस
डिप्लोमा इन फूड एंड प्रोडक्शन की फीस 95 हजार रुपये है। डिप्लोमा इन फूड एंड बेवरेज की फीस 72 हजार रुपये और डिप्लोमा इन बेकरी एंड कंफेक्शनरी की फीस 92 हजार रुपये है। तीनों कोर्सों के लिए 25 वर्ष तक के छात्र आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed