फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Admission of general patients started in Doon Hospital

दून अस्पताल में सामान्य मरीजों की भर्ती शुरू

Tue, 29 Jun 2021 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Admission of general patients started in Doon Hospital
देहरादून। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कोरोना के चलते बंद की गई इंडोर पेंशेंट डिपार्टमेंट (आईपीडी) सेवा को लगभग तीन महीने बाद सोमवार को सामान्य मरीजों के लिए भी शुरू कर दिया गया है। सोमवार को इमरजेंसी में आए जरूरी लगने पर नॉन कोविड 17 मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया। इसके बाद बीमारी के हिसाब से उन्हें संबंधित वार्ड में भर्ती करने के लिए रेफर किया गया। सोमवार को कोरोना के भी तीन मरीज भर्ती किए गए। अब सामान्य मरीजों के ऑपरेशन भी जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

दून अस्पताल को दूसरी लहर में भी जिले में सबसे पहले कोरोना मरीजों के इलाज के लिए पूरी तरह से समर्पित कर दिया गया था। कोरोना मरीजों के घटने पर नॉन कोविड मरीजों की समस्या को देखते हुए धीरे-धीरे सामान्य और पोस्ट कोविड मरीजों के लिए लगभग दो हफ्ते पहले ओपीडी सेवाएं भी शुरू की जा चुकी हैं। इसी क्रम में सोमवार को जरूरत लगने पर नॉन कोविड मरीजों को भर्ती करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई। राजकीय दून मेडिकल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केसी पंत ने बताया कि राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना के निर्देश पर धीरे-धीरे सामान्य मरीजों के लिए भी चिकित्सा सेवाओं को शुरू किया जा रहा है। सोमवार को जिन मरीजों को भर्ती कराया गया है, उनमें से अगर किसी को ऑपरेशन की जरूरत होगी तो कोरोना समेत विभिन्न जांच सही पाए जाने के बाद उनका ऑपरेशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed