उत्तराखंड के इंजीनियरिंग संस्थानों में नए सत्र के दाखिलों के लिए बजी घंटी, युवा ध्यान दें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के इंजीनियरिंग संस्थानों में नए सत्र के दाखिलों की घंटी बज चुकी है। आईटीआई में जहां मेरिट के आधार पर काउंसिलिंग कराई जाएगी तो दूसरी ओर बीटेक और पॉलिटेक्निक डिप्लोमा में दाखिले के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग कराई जाएगी। जेईई मेन से बीटेक में, जीप स्कोर से पॉलिटेक्निक में दाखिले होंगे।
पॉलिटेक्निक में दाखिले इसी माह
सरकारी और निजी पॉलिटेक्निकों की 20,990 सीटों पर दाखिलों के लिए जून के अंतिम सप्ताह में काउंसिलिंग होगी। उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद (यूबीटीईआर) जल्द ही इसका नोटिफिकेशन जारी करेगी। पॉलिटेक्निकों में दाखिले संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जीप 2019) के स्कोर के आधार पर होंगे। परिषद के सचिव हरि सिंह नेगी की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, जून के अंतिम सप्ताह में काउंसिलिंग का खाका तैयार कर लिया गया है। ऑनलाइन काउंसिलिंग में छात्र घर बैठे च्वाइस भर सकेंगे। छात्रों को सीट आवंटन की पूरी जानकारी भी मोबाइल और ई-मेल से भेज दी जाएगी।
सीटों की संख्या
राजकीय पॉलिटेक्निक : 5685
राजकीय सहायता प्राप्त पॉलिटेक्निक : 365
निजी पॉलिटेक्निक : 14940
यहां भर सकेंगे ऑनलाइन च्वाइस : ukcounseling.nic.in
बीटेक काउंसिलिंग से पहले बढ़ेंगी सीटें
बीटेक काउंसिलिंग से पहले कुल सीटों में इजाफा हो सकता है। उत्तराखंड तकनीकी विवि में बुधवार को हुई काउंसिलिंग बोर्ड की बैठक में आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के आरक्षण पर चर्चा हुई। इसके बाद तय किया गया कि शासन से इस पर राय मांगी जाए। बैठक में जून के तीसरे सप्ताह से काउंसिलिंग कराने पर सहमति बनी। संभावित तिथियों पर भी चर्चा की गई। प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेजों में सरकारी और प्रबंधन कोटे की करीब आठ हजार सीटों पर इस काउंसिलिंग से दाखिले होने हैं। सीटों की स्पष्ट संख्या अभी ईडब्ल्यूएस आरक्षण पर फैसला होने के बाद ही तय हो पाएगी। विवि की कुलसचिव प्रो. अनीता रावत के मुताबिक, ईडब्ल्यूएस आरक्षण पर शासन से निर्देश मिलने के बाद काउंसिलिंग कराई जाएगी।
एसएमएस से मिलेगी सीट आवंटन की जानकारी
काउंसिलिंग केवल ऑनलाइन होगी और शुल्क भी ऑनलाइन जमा होगा। सीट आवंटन की सूचना छात्रों को एसएमएस से मिल जाएगी। यह काउंसिलिंग ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) मेन के स्कोर के आधार पर होगी।
यूटीयू के इन कॉलेजों में भी होंगे दाखिले
काउंसिलिंग से तकनीकी विवि के संघटक कॉलेज डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम आईटी, टनकपुर, टीएचडीसी आईएचईटी टिहरी, नन्हीं परी एसआईटी पिथौरागढ़, इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी गोपेश्वर, महिला प्रौद्योगिकी संस्थान देहरादून, जीबीपीईसी पौड़ी, बीटीकेआईटी द्वाराहाट और पंतनगर विश्वविद्यालय के तहत संचालित बीटेक व बायोटेक कोर्सेज में भी सीटें आवंटित होगी।
यहां भरी जाएगी च्वाइस : www.ukcounseling.nic.in