{"_id":"6b09ad9dfb532caac807ad00","slug":"administrative-reshuffle-in-uttarakhand-10-ias-pcs-officers-transferred-see-the-full-list-2026-11-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल: अल्मोड़ा-नैनीताल के डीएम समेत 10 आईएएस-पीसीएस के तबादले, देखें पूरी सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल: अल्मोड़ा-नैनीताल के डीएम समेत 10 आईएएस-पीसीएस के तबादले, देखें पूरी सूची
Fri, 27 Nov 2026 09:52 PM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Fri, 27 Nov 2026 09:52 PM IST
सार
शासन ने आज पांच आईएएस और पांच पीसीएस अफसरों के तबादले किए हैं। देर शाम इसके आदेश भी जारी हो गए हैं।
विज्ञापन
तबादले।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तराखंड सरकार ने शुक्रवार देर रात नैनीताल और अल्मोड़ा के डीएम समेत 10 आईएएस, पीसीएस अफसरों के तबादले कर दिए।
विज्ञापन
शासन से जारी आदेश के मुताबिक, नैनीताल डीएम ललित मोहन रयाल को हटाकर अपर सचिव कार्मिक और अपर सचिव मुख्यमंत्री बनाया गया है। उनकी जगह अल्मोड़ा के डीएम अंशुल सिंह को नैनीताल डीएम बनाया गया है। निदेशक खेल एवं युवा कल्याण दीप्ति सिंह को अल्मोड़ा डीएम बनाया गया है।
कुमाऊं मंडल विकास निगम के एमडी विनीत तोमर को नैनीताल के जिला विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईएएस निधि यादव से कृषि हटाकर अपर सचिव खेल एवं युवा कल्याण और निदेशक खेल एवं युवा कल्याण बनाया गया है। देहरादून में एडीएम केके मिश्र को एडीएम हरिद्वार की जिम्मेदारी दी गई है। पीसीएस पंकज उपाध्याय को अपर मेलाधिकारी के साथ एडीएम हरिद्वार का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। हरिद्वार से एडीएम वैभव गुप्ता को देहरादून में एडीएम बनाया गया है। अल्मोड़ा में एसडीएम सीमा विश्वकर्मा को नैनीताल में एसडीएम बनाया गया है। एसडीएम सुधीर कुमार को नैनीताल से अल्मोड़ा भेजा गया है।
विज्ञापन

