फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Administration team reached Timli,

Dehradun News: तिमली पहुंची प्रशासन की टीम, 15 घरों के क्षतिग्रस्त होने की रिपोर्ट साैंपी

Tue, 19 Aug 2025 02:17 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Administration team reached Timli,
तहसील प्रशासन ने तिमली गांव में बारिश के दौरान धराशायी हुए कच्चे मकानों का निरीक्षण किया। टीम ने 15 कच्चे मकानों के क्षतिग्रस्त होने की रिपोर्ट तैयार कर एसडीएम के समक्ष प्रस्तुत की है। प्रशासन ने मुआवजे की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारी सुरक्षा की दृष्टि से अन्य कच्चे मकानों का भी निरीक्षण करेंगे। विकासनगर ब्लॉक क्षेत्र के सीमांत गांव तिमली में शनिवार और रविवार को बारिश के चलते नौ कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हो गए थे। करीब एक सप्ताह पहले भी गांव में 15 मकान क्षतिग्रस्त हुए थे। ग्रामीणों ने मकानों के निर्माण के लिए मुआवजे की मांग की थी। सोमवार को प्रशासन की टीम नुकसान का जायजा लेने के लिए गांव में पहुंची। टीम ने 15 क्षतिग्रस्त मकानों का निरीक्षण किया। क्षेत्रीय राजस्व उपनिरीक्षक ने नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर एसडीएम के समक्ष प्रस्तुत की। एसडीएम विनोद कुमार ने बताया कि मुआवजे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही मुआवजे की धनराशि का वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रशासन की टीम गांव के अन्य पुराने मकानों का भी निरीक्षण करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed