फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›    Actress Sonali Bendre's book 'The Modern Gurukul' Released

बॉलीवुड में दोबारा एंट्री को बेकरार हैं सोनाली बेंद्रे, बेहतर स्क्रिप्ट का इंतजार

Thu, 20 Apr 2017 05:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 20 Apr 2017 05:41 PM IST
विज्ञापन
 Actress Sonali Bendre's book 'The Modern Gurukul' Released

वर्ल्ड इंटिग्रिटी सेंटर (डब्ल्यूआईसी) में दून कम्युनिटी लिटरेचर फेस्टिवल का बुधवार को शुभारंभ हो गया। इस दौरान कार्यक्रम में पहुंची अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने कहा कि फिल्में उनका पहला प्यार हैं। बेहतर स्क्रिप्ट मिलने पर वह काम जरूर करना चाहेंगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 11 साल के बेटे की मां के तौर पर उन्हें काफी कुछ समझने को मिलता है। आज के बच्चों और माता-पिता के बीच संबंधों में खासा बदलाव आया है। भविष्य में वह टीनएजर्स पर भी किताब लिखने की योजना बना रही है। 
विज्ञापन


पहले दिन देश के तमाम बड़े लेखकों और वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने साहित्य में हो रहे बदलावों और अलग-अलग माध्यमों के उस पर पड़ रहे प्रभाव को लेकर चर्चा की। फेस्टिवल में अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे की पुस्तक ‘द मॉर्डन गुरुकुल’ का विमोचन भी किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को डब्ल्यूआईसी में द वर्ल्ड इंटिग्रिटी फाउंडेशन, मधुबन ग्रुप और हावर्ड क्लब ऑफ इंडिया के तत्वावधान में फेस्ट के पहले दिन सोनाली बेंद्रे के अलावा जतिन दास, रोहिंटन दारूवाला, नाजिया युसुफइजुद्दीन, मिली अश्चर्य जैसे लेखक व वक्ता मौजूद रहे।

‘द मॉर्डन गुरुकुल : माई एक्सपेरीमेंट्स विद पैरेंट्स’ का विमोचन

 Actress Sonali Bendre's book 'The Modern Gurukul' Released

पहले सत्र में इसेंशल आर्ट-इसेंशल पोइट्री : जर्नी ऑफ एन ऑर्टिस्ट विषय पर जतिन दास और रोहिंटन दारुवाला ने विचार रखे। जतिन दास समकालीन कलाकार हैं, जो पिछले करीब 50 सालों से पेंटिंग कर रहे हैं।

दूसरे सत्र में सोनाली बेंदे की पुस्तक ‘द मॉर्डन गुरुकुल : माई एक्सपेरीमेंट्स विद पैरेंट्स’ का विमोचन किया गया। पुस्तक पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें किताबें पढ़ना पसंद है। फिल्मों में व्यस्तता के चलते उन्होंने कभी किताब लिखने के बारे में नहीं सोचा। अब वह किताबें लिखती भी हैं और पढ़ती भी। उन्होंने बताया कि आधुनिक माता-पिता और बच्चों के बीच संबंधों पर पुस्तक आधारित है। 

आज भी मौजूद रहेंगे कई लेखक
फेस्टिवल के दूसरे दिन आज पांच सत्र आयोजित किए जाएंगे। जिसमें ईरा मुखोटी, एएनडी हस्कर, निष्ठा सत्यम, रोशन दलाल, नयनतारा सहगल, कविता केन, मिताली मुखर्जी नितिन साठे, सुधा मेनन, सनिल सचर, मिली अश्चर्य, एल्डड बैक, हर्ष डोभाल, जैराज सिंह, सुनेत्रा चौधरी आदि शामिल होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed