फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Actress Rani Mukherjee reached Kedarnath Dham worshiped Baba Kedar and took blessings

Rani Mukerji: बाबा केदार और बदरीविशाल के दर्शन के लिए पहुंचीं बॉलीवुड क्वीन, झलक पाने को बेताब दिखे प्रशंसक

Fri, 13 Oct 2023 12:44 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग/ चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग/ चमोली Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 13 Oct 2023 12:44 PM IST
सार

अभिनेत्री रानी मुखर्जी बाबा केदार का आशीर्वाद लेने पहुंचीं। रानी के यहां पहुंचते ही उनके प्रशंसकों की भीड़ लग गई। रानी की एक झलक पाने के लिए उनके प्रशंसक उत्साहित दिखे। इसके बाद रानी बदरीनाथ धाम पहुंचीं।

विज्ञापन
Actress Rani Mukherjee reached Kedarnath Dham worshiped Baba Kedar and took blessings
केदारनाथ धाम पहुंची रानी मुखर्जी - फोटो : amar ujala

विस्तार

बॉलीवुड क्वीन रानी मुखर्जी बदरीनाथ-केदारनाथ दर्शन के लिए पहुंची। अभिनेत्री सुबह पहले बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंचीं। उनके यहां पहुंचते ही बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने उनका स्वागत किया। रानी ने मंदिर में पूजा-अर्चना की और इसके बाद बीकेटीसी की ओर से उन्हें भगवान केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया गया।

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह अभिनेत्री रानी मुखर्जी के केदारनाथ धाम पहुंचते ही उनके प्रशंसकों की यहां भीड़ लग गई। हर कोई रानी के साथ फोटो खींचवाने के लिए उत्सुक रहा। रानी ने बाबा केदार की विशेष पूजा-अर्चना मंदिर में की और इसके बाद कुछ समय मंदिर परिसर में बिताया। 

विज्ञापन

केदारनाथ दर्शन के बाद रानी बदरीनाथ धाम दर्शन के लिए पहुंची। यहां बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार , प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान ने रानी का स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...पीएम मोदी की धमक, सीएम धामी की धूम:  पार्वती सरोवर से लेकर सेना के जवानों के बीच दोनों साथ-साथ, देखें तस्वीरें

इन दिनों केदारनाथ धाम में वीआईपी लोगों का आना-जाना लगा हुआ है। दो दिन पहले ही क्रिकेटर सुरेश रैना भी बाबा केदार का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। इसके बाद उद्योगपति मुकेश अंबानी केदारनाथ धाम पहुंचे। 

Kedarnath Dham: बाबा केदार का आशीर्वाद लेने पहुंचीं बॉलीवुड क्वीन रानी मुखर्जी, झलक पाने को बेताब दिखे प्रशंसक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed