फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Actress Mohena Singh gave birth to a son, cabinet minister Satpal Maharaj again became grandfather

अभिनेत्री के घर गूंजी किलकारी: 120 साल बाद रीवा रियासत की किसी बेटी को हुई संतान प्राप्ति, कैबिनेट मंत्री फिर बने दादा

Tue, 19 Apr 2022 09:37 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 19 Apr 2022 09:37 AM IST
सार

पूर्व रीवा रियासत के महाराजा गुलाब सिंह की बहन की शादी बीकानेर के महाराजा शादूल सिंह से हुई थी, जो कि रीवा राजघराने की पहली लड़की थीं। उन्होंने दो पुत्रों को जन्म दिया, जिनमें बीकानेर के महाराजा पद्मश्री ओलंपिक शूटर डॉ करण सिंह और महाराज अमर सिंह थे।

विज्ञापन
Actress Mohena Singh gave birth to a son, cabinet minister Satpal Maharaj again became grandfather
mohena singh - फोटो : social media

विस्तार

रीवा की राजकुमारी के घर किलकारी गूंजी है। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के छोटे बेटे सुयश रावत को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है। महाराज की छोटी बहू मोहिना सिंह रीवा रियासत के महाराजा पुष्पराज सिंह जूदेव की बेटी हैं। 120 साल बाद रीवा रियासत की किसी बेटी को संतान प्राप्ति हुई है।

विज्ञापन


मोहिना सिंह ने मुंबई के एक अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है। पुत्र रत्न की प्राप्ति होने पर सतपाल महाराज के घर में खुशी का माहौल है। मोहिना रीवा की राजकुमारी होने के साथ ही एक अभिनेत्री और बेहरतीन डांसर भी हैं। वह टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अभिनय भी कर चुकी हैं।
विज्ञापन


इससे पूर्व रीवा रियासत के महाराजा गुलाब सिंह की बहन की शादी बीकानेर के महाराजा शादूल सिंह से हुई जो कि रीवा राजघराने की पहली लड़की थीं। उन्होंने दो पुत्रों को जन्म दिया, जिनमें बीकानेर के महाराजा पद्मश्री एवं ओलंपिक शूटर डॉ करण सिंह और महाराज अमर सिंह थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान मोहिना ने कई वीडियो और तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की। वह एक बेहतरीन कोरियोग्राफर भी है। प्रेग्नेंसी के दौरान भी उन्होंने अपने कई डांस वीडियो इंस्टाग्राम  पर शेयर किए। शादी से पहले वह मुंबई में रह रही थी। डीआईडी जैसे फेमस शो का भी वह हिस्सा रह चुकी है। शादी के बाद वह देहरादून में बस गई। 

ये भी पढ़ें...हाईवोल्टेज ड्रामा: शादी की रस्मों के बीच अचानक पहुंची महिला ने मचाया तांडव, शातिर दूल्हे के चौंकाने वाले कारनामे जान आप भी हो जाएंगे हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed