फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   actress mala give shelter to hungry and sick dogs of street

रील से निकल रीयल हीरो बनीं माला, सड़क पर घूमते भूखे और बीमार कुत्तों को देती हैं आसरा

Mon, 09 Sep 2019 12:51 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 09 Sep 2019 12:51 PM IST
सार

- हिंदी और पंजाबी फिल्मों में काम करने के बाद पेश की पशुप्रेम की मिसाल

विज्ञापन
actress mala give shelter to hungry and sick dogs of street
पशुप्रेमी माला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पालतू डॉगी की देखभाल पर लोग हजारों खर्च कर देते हैं, लेकिन बात सड़कों पर घूमने वाले आवारा कुत्तों की आई तो ज्यादातर लोग नाकभौं सिकोड़ लेते हैं। न इन्हें कोई हाथ लगाना चाहता है और न कोई इनकी तरफ देखना। हां, ज्योतिषी काले कुत्ते को रोटी खिलाने को बोले तो बात अलग है, लेकिन ऐसा नहीं है कि सभी शहरी ऐसे हैं। इन्हीं में से एक नाम है नेशविला रोड निवासी माला मल्होत्रा।

विज्ञापन


माला कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं, लेकिन वे रील लाइफ के बाद अब रियल लाइफ में भी असली हीरो बन गई हैं। एक अभिनेत्री से ज्यादा उनकी पहचान अब पशुप्रेमी के रूप में होती है। सड़क का हर आवारा कुत्ते को उनके घर में आसरा मिलता है। फिलहाल ऐसे 62 कुत्ते इनके परिवार के सदस्य हैं। माला इनके लिए हर वो काम करती हैं, जो लोग अपने प्यारे डॉगी के लिए करते हैं।

विज्ञापन

सड़कों पर घूमने वाले बीमार व भूखे आवारा कुत्तों के लिए माला ने अपने घर में खास व्यवस्था की है। यहां उनके खाने-पीने, रहने व उपचार का पूरा इंतजाम है। माला अपना ज्यादातर समय इन्हीं बेजुबानों की देखरेख में बिताती हैं। इन बेसहारा कुत्तों के प्रति उनका प्यार देखते ही बनता है।

माला बताती हैं कि वे करीब दस सालों से ऐसे जानवरों की देखरेख कर रही हैं। शुरुआत उन्होंने सिर्फ दो जानवरों से की थी, लेकिन अब उनके घर में 62 कुत्ते हैं। ये वो कुत्ते हैं जो बीमारी या भूख के कारण मरने की स्थिति में थे। यहां इन सभी पशुओं के खाने का खास ध्यान रखा जाता है। रोजाना नहलाया जाता है। इनके उपचार के लिए भी पशु चिकित्सक की व्यवस्था है।  

एबीसी के लिए भी कर रहीं काम

माला ने बताया कि वह एनिमल बर्थ कंट्रोल के लिए भी काम करती हैं। वे कहती हैं कि यदि पशुओं की संख्या में नियंत्रण पा लिया जाए तो इससे आधी समस्या वैसे ही दूर हो जाएगी। इसके लिए वह फीमेल डॉग्स की नसबंदी कराती हैं। इसमें आने वाला समस्त खर्च वह स्वयं वहन करती हैं। 

कई बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय कर चुकी माला
माला मल्होत्रा बॉलीवुड की भांगओवर, रागदेश में अभिनय कर चुकी हैं। इसके अलावा माला ने ‘कुछ करिए’, ‘रजवाड़े’, ‘द पास्ट’ में भी अभिनय किया है। वहीं, माला मल्होत्रा पंजाबी एल्बम व मूवी में भी जलवा बिखेर चुकी हैं। माला ने कहा कि कई एल्बम व फिल्मों के ऑफर वह डॉग्स की केयर के कारण ठुकरा देती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed