फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Actress Himani shivpuri become bjp star campaigner  in nikay chunav 2018

भाजपा के लिए वोट मांगने मैदान में उतरेंगीं एक्ट्रेस हिमानी शिवपुरी, प्रचार के लिए तैयार की रणनीति

Tue, 30 Oct 2018 08:50 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 30 Oct 2018 08:50 AM IST
विज्ञापन
Actress Himani shivpuri become bjp star campaigner  in nikay chunav 2018
हिमानी शिवपुरी - फोटो : AmarUjala

भाजपा ने निकाय चुनाव में स्टार प्रचारकों में फिल्म कलाकार हिमानी भट्ट शिवपुरी को शामिल किया है। 46 स्टार प्रचारकों की रविवार को सूची जारी कर चुकी भाजपा ने सोमवार को हिमानी के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक पुष्कर सिंह धामी का नाम भी जोड़ दिया।

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख डा. देवेंद्र भसीन ने बताया कि प्रदेश में स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा का प्रचार कार्य तेज हो गया है। चुनाव के लिए प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के निर्देशानुसार गठित स्टार प्रचारकों की सूची में विधायक धामी और हिमानी शिवपुरी को भी शामिल किया गया है। अब इस सूची में कुल 48 नाम हैं। उन्होंने बताया कि स्टार प्रचारकों के पूरे प्रदेश में कार्यक्रम निर्धारित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


31 को चुनाव संचालन समिति की बैठक
निकाय चुनाव में प्रचार की रणनीति तय करने के लिए 31 अक्तूबर को भाजपा की चुनाव संचालन समिति की बैठक होगी। पार्टी प्रदेश कार्यालय में शाम पांच बजे से होने वाली बैठक के लिए प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल ने सभी सदस्यों को अवगत करवा दिया है। दूसरी ओर, प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, व प्रदेश महामंत्री संगठन संजय कुमार की सातों निगम क्षेत्रों में आयोजित बैठकें 31 अक्तूबर तक पूरी हो जाएंगी। 28 अक्तूबर से तीनों वरिष्ठ पदाधिकारी बैठक कर रहे हैं। अभी तक रुद्रपुर, हल्द्वानी, काशीपुर और कोटद्वार की बैठकें पूरी हो चुकी हैं। 30 अक्तूबर को हरिद्वार व ऋषिकेश और 31 अक्तूबर को देहरादून नगर निगम की बैठक होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी हैं स्टार प्रचारक

स्टार प्रचारकों की सूची में प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, राष्ट्रीय सहमंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा, भगत सिंह कोश्यारी, पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूड़ी, रमेश पोखरियाल निशंक, विजय बहुगुणा, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, अनिल बलूनी, राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत, बिसन सिंह चुफाल, मनोहर कांत ध्यानी, पूरन चन्द्र शर्मा, बची सिंह रावत, संजय कुमार, नरेश बंसल, खजानदास, गजराज सिंह बिष्ट, हरबंस कपूर, प्रकाश पंत, सतपाल महाराज, यशपाल आर्या, हरक सिंह रावत, मदन कौशिक, सुबोध उनियाल, अरविंद पांडेय, धन सिंह रावत, रेखा आर्या, ज्योति प्रसाद गैरोला, विनय रूहेला, नीलम सहगल, राजेश कुमार, खिलेंद्र चौधरी, श्यामवीर सैनी, कुंदन लटवाल, राम किशन सिंह रावत, मजहर नईम नवाब, कैलाश पंत, भगवात प्रसाद मखवाना, विश्वास डाबर, डा. देवेंद्र भसीन, कल्पना सैनी, अनिल गोयल और बलराज पासी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed