चर्चित अभिनेत्री पहुंची पति के घर, काटा हंगामा, लगाए गंभीर आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म अभिनेत्री अलीसा खान इस बार अपने पति लव कपूर के घर आ धमकी। अपनी मां परवीन के साथ पहुंची अलीसा ने घर पर जमकर हंगामा किया और वहां खड़े दुपहिया वाहन गिरा दिए। इसके बाद वह कनखल थाने पहुंची और पुलिस को लिखित में दिया कि यदि लव कपूर उसके पास आ जाता है तो वह लिखित शिकायत वापस ले लेगी।
थाने पहुंचकर लव के बड़े भाई कुश कपूर ने अलीसा को आश्वस्त किया कि वह लव को ढूंढकर उसकी मुलाकात करा देगा। इसके बाद अलीसा लौट गई। पिछले एक सप्ताह से थाना कनखल अभिनेत्री अलीसा खान के हंगामे के चलते सुर्खियों में है।
शादी के दो माह बाद अलीसा को होटल में छोड़ गया था लव
पुलिस अभी लव कपूर की तलाश में ही जुटी थी कि बृहस्पतिवार को अलीसा अपनी मां परवीन खान के साथ ज्ञानलोक कालोनी में पति के घर पहुंच गई।
लव कपूर की तलाश में जुटी पुलिस
उसने आंगन में खड़े दुपहिया वाहनों पर भड़ास निकाली। तब तक कालोनीवासी भी एकत्र हो गए। इसके बाद वह सीधे थाने पहुंचीं। लव कपूर का बड़ा भाई कुश कपूर भी पीछे पीछे थाने पहुंच गया। उससे भी अलीसा की तू तू मैं मैं हुई।
आखिर में अभिनेत्री ने एसओ रितेश शाह को लिखित में दिया कि उसका पति उसके पास आ जाता है तो वह केस वापस ले लेगी। इस पर पति के भाई ने कहा कि लव उसके संपर्क में नहीं है, वह पूरी कोशिश करके उसे ढूंढकर सामने ले आएंगे। थानाध्यक्ष रितेश शाह ने बताया कि लव कपूर की तलाश पुलिस भी कर रही है।