फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Action taken on Daggamar buses increased the earnings of Transport Corporation

डग्गमार वातानुकूलित बसों पर हुई कार्रवाई, तो बढ़ गई परिवहन निगम की कमायी

Sun, 13 Nov 2022 07:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Action taken on Daggamar buses increased the earnings of Transport Corporation
जिला प्रशासन के नेतृत्व में शुक्रवार को डग्गामार बसों पर की गई कार्रवाई के अगले ही दिन यानी शनिवार को परिवहन निगम को दो लाख रुपये अतिरिक्त लाभ हुआ। दरअसल, आईएसबीटी के पास डग्गामार वाहनों पर राके के बाद यात्रियों ने परिवहन निगम की बसों में ही सफर किया। इसी का नतीजा रहा कि आमदनी में इजाफा हुआ।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला प्रशासन ने पुलिस और परिवहन निगम के अधिकारियों के साथ आईएसबीटी और आसपास के क्षेत्र में डग्गामार बसों के खिलाफ अभियान चलाया था। जिसके तहत टीम ने 10 बसों को सीज भी किया था। प्रशासन की कार्रवाई के बाद शनिवार को एक भी डग्गामार बस नहीं चली, जिससे यात्रियों ने परिवहन निगम की बसों में ही सफर किया। परिवहन निगम के मंडलीय प्रबंधक संजय गुप्ता का कहना है कि आईएसबीटी व आसपास के इलाकों से डग्गामार बसों के संचालन के चलते निगम को हर साल औसतन 22 करोड़ रुपये का नुकसान होता है। अब जिस तरह से इन डग्गामार बसों पर रोक लगी है, इससे उम्मीद जताई जा रही है कि यह नुकसान कुछ हद तक कम जरूर होगा। जिससे अधिकारियों और कर्मचारियों का वेतन देने में भी आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed